
नईदुनिया न्यूज, बदनावर (धार) : तेजाजी महाराज की अखंड ज्योत लेकर घर लौट रहे ग्राम कंकराज के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को गुरुवार रात चित्तौड़गढ़-निंबाहेड़ा हाईवे पर रावलिया के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रॉले ने टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से 17 श्रद्धालु घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका। 16 घायलों को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई, जबकि गंभीर रूप से घायल योगेश परमार को इंदौर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार कंकराज के श्रद्धालु राजस्थान के सुरसुरा गांव से तेजाजी महाराज की अखंड ज्योत लेकर अपने गांव ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान रावलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्रॉले ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार सभी 17 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें योगेश परमार को गंभीर चोटें आने के कारण इंदौर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी के घर लौटने के बाद स्वजन ने राहत की सांस ली।
आम्बूआ: थाना क्षेत्र के भयड़िया फलिया में शनिवार को दोपहर में सूने मकान में अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे का नकूचा तोड़कर अलमारियों से आभूषण व करीबन 30 हजार रुपये नगदी उड़ा लिए।फरियादी के अनुसार घटना की जानकारी में बताया कि वह किसी कार्य से अालीराजपुर गया हुआ था।
परिवार के अन्य सदस्य घर पर ताला लगाकर खेत में चले गए। मौके का फायदा उठाकर दोपहर में चोरी कर फरार हो गए। दोपहर में 1:40 पर परिवार के सदस्य घर लौटे देख के दरवाजे का नकूचा टूटा पड़ा था। घर के अंदर गए तो देखा दोनों अलमारी के दरवाजे टूटे मिले। उसमें रखी सोने चांदी की रकम एवं नगदी नहीं मिले।
फरियादी के अनुसार घटना की जानकारी उनकी बहन ने फोन पर दी। वापस आए सुनील के साथ जाकर पुलिस थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
हटके 4 नग, गले के हार 6 नग, तगली 4 नग, हाथ के कड़े 8 नग, कोटुली 12 नग, डाल 6 नग, कंदोरे पूरे 3 नग, कंदोरे आधा 1 नग, हाथ साकला 4 नग, रमझुम 8 नग, छल्ला 4 नग, हाथ कडा 1 नग, अंगूठी 8 नग, पायजब 2 नग, मंगलसूत्र सोने का 1, झूमकी 2नग, सोने कि चैन 1 नग, नथनी 1 नग, कान के टाप्स 2 नग व नगदी 30 हजार रुपये चोरी होना बताया। जिसकी कुल लागत एक लाख 80 हजार रुपए बताई गई।
उधर, फरियादी मांगीलाल भिंडे ने बताया कि तीन बहनों की पत्नी की एवं मेरी सभी की कुल चांदी की रकम अनुमानित 12 किलो के आसपास एवं सोने की रकम लिखवाई है जिसकी वर्तमान लागत काफी अधिक है।
चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा पुलिस द्वारा चोरी के संबंध में आवश्यक जांच-पड़ताल की जा रही है। -मोहन डावर, प्रभारी
यह भी पढ़ें- रायपुर में बच्चों को डराकर जेवर और कैश लूटा, महिला और पति पर केस; 11 वर्षीय भांजी से रानी हार मंगवाया