धार में अनाज व्यापारी से धारदार हथियार से मारपीट कर 80 हजार रुपये लूटे
व्यापारी दिलीप बद्रीलाल राठौड़ सोमवार सुबह बंधानिया गांव में अनाज खरीदने के लिए बाग से निकला। जब वे पिकअप लेकर गुजर रहे थे, तभी बंधानिया पहुंचने के पहल ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 05:18:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 05:36:01 PM (IST)
धार में हुई लूट की घटना।HighLights
- बाइकर्स गैंग का आतंक: भमोरी–बंधानिया मार्ग पर वारदात
- तीन बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप रोककर किया हमला
- घायल व्यापारी ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश से छीना फालिया
नईदुनिया न्यूज, बाग। नजदीकी ग्राम भमोरी और बंधानिया के बीच अनाज व्यापारी के साथ बाइकर्स गैंग ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया। व्यापारी हमेशा की तरह सोमवार को अकेले पिकअप वाहन चलाकर दुकान लगाने के लिए ग्राम बंधानिया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसका वाहन रोक लिया और धारदार हथियार से मारपीट कर 80 हजार से भरा बैग और मोबाइल छीन लिया।
व्यापारी दिलीप बद्रीलाल राठौड़ सोमवार सुबह बंधानिया गांव में अनाज खरीदने के लिए बाग से निकला। जब वे पिकअप लेकर गुजर रहे थे, तभी बंधानिया पहुंचने के पहले अचानक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनके वाहन के आगे आए और बाइक अड़ाकर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने फालिए से दिलीप के कंधे पर वार किया।
![naidunia_image]()
पीड़ित दिलीप अस्पताल में इलाज लेते हुए।
इस वजह से गंभीर चोटें आई हैं। दिलीप ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों से फालिया छीन लिया, लेकिन इस दौरान अन्य बदमाशों ने पीछे से दिलीप को पकड़कर पिकअप में रखा रुपयों से भरा बैग तथा जेब में रखा मोबाइल छीन लिया। लूटपाट करने के बाद तीनों बदमाश वाहन की चाबी लेकर वहां से भाग गए।
वहां ग्रामीणों से दूसरे वाहन की चाबी लेकर खून से लथपथ दिलीप खुद वाहन चलाकर बाग पहुंचे। स्वजन ने उन्हें तुरंत बाग अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनके कंधे और हाथ पर टांके लगाए गए हैं। इलाज के बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसके बाद पुलिस फरियादी को लेकर घटनास्थल पहुंची। मामले में थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि पीड़ित अकेले पिकअप वाहन से जा रहा था, वहीं वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में प्रकरण कायम कर लिया गया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।