• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

500 के बंडल में रखी 100 के नोटों की गड्डियां, धार में 45.20 लाख की हेराफेरी, बैंक का कैशियर गिरफ्तार

बैंक ऑफ इंडिया की बाग शाखा के कैश वाल्ट से 45.20 लाख रुपये की नकदी में हेराफेरी के मामले में पुलिस ने बैंक के कैशियर हितेश निंगवाल के खिलाफ प्रकरण दर्...और पढ़ें

By Rais MohammadEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 07:12:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 07:26:16 PM (IST)
500 के बंडल में रखी 100 के नोटों की गड्डियां, धार में 45.20 लाख की हेराफेरी, बैंक का कैशियर गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. आरोपी ने नकदी के बंडलों में हेराफेरी कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया
  2. आरोपी पांच सितंबर तक पुलिस रिमांड पर
  3. कैश वॉल्ट की चाबी अपने पास रखकर बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहा

नईदुनिया न्यूज, बाग (धार) : बैंक ऑफ इंडिया की बाग शाखा के कैश वाल्ट से 45.20 लाख रुपये की नकदी में हेराफेरी के मामले में पुलिस ने बैंक के कैशियर हितेश निंगवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने नकदी के बंडलों में हेराफेरी कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया और कैश वॉल्ट की चाबी अपने पास रखकर बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहा। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपित को पांच सितंबर तक रिमांड पर लिया है।


बैंक मैनेजर मयूर दुबे की रिपोर्ट पर बाग पुलिस ने वित्तीय भरोसे का दुरुपयोग करके पैसों के गबन और हेराफेरी के तहत केस दर्ज किया है। मैनेजर ने चर्चा में बताया कि बैंक में जांच के दौरान 45 लाख 20 हजार रुपये की नकदी कम मिली। फिलहाल इस राशि के अलावा किसी अन्य रकम की कमी सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

अंदर नोटों की गड्डियां बदली हुई थीं

मैनेजर के अनुसार आरोपित ने कथित तौर पर 500 रुपये के नोटों के बंडलों में अंदर 100-100 रुपये के नोटों की गड्डियां लगा रखी थीं। बाहर से बंडल 500 रुपये के नोटों का दिखाई देता था और बंडल की संख्या के आधार पर कैश का मिलान हो जाता था, लेकिन अंदर नोटों की गड्डियां बदली हुई थीं। इसी तरीके से नकदी में हेराफेरी किए जाने की बात सामने आई है।

सीसीटीवी फुटेज जांच में

बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरों की छह माह से अधिक की रिकार्डिंग जांच के लिए क्षेत्रीय कार्यालय से आए अधिकारियों ने अपने कब्जे में ली है। बैंक मैनेजर के अनुसार जांच टीम रिकार्डिंग सहित अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधारी चुकाने और वाहन खरीदने की बात

प्रबंधक मयूर दुबे ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा कथित तौर पर बाहर से कुछ वाहन लेने, उधारी होने तथा इन भुगतानों को पूरा करने के लिए बैंक की राशि का इस्तेमाल करने की बात सामने आई है। हालांकि कितने समय से हेराफेरी की जा रही थी, इसको लेकर आरोपित ने अलग-अलग अवधि बताई है। पुलिस जांच में वास्तविक अवधि और राशि का पता चलेगा।

खाताधारकों की शिकायत नहीं

मैनेजर के अनुसार अभी तक किसी अन्य ग्राहक या खाताधारक ने लिखित शिकायत नहीं की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। टीआइ हीरू रावत ने बताया कि आराेपित को न्यायालय से पांच सितंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में पुलिस जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- RBI का नया अलर्ट: एक गलती पड़ेगी भारी... बैंक की कॉल आए सेफ्टी के लिए जरूर चेक करें ये नंबर