देवास TI हत्याकांड: आरोपियों के शॉर्ट एनकाउंटर पर पिता ने जताई संतुष्टि, कहा- जल्द मिले कड़ी सजा
बलिदानी टीआई दिलीप पुरी के हत्याकांड में दो मुख्य आरोपितों के शॉर्ट एनकाउंटर के बाद उनके पिता ओमप्रकाश पुरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 02:05:13 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 02:05:13 PM (IST)
टीआई दिलीप पुरी के पिता ओमप्रकाश पुरी। -वीडियो ग्रैब नईदुनिया प्रतिनिधि, धार : बलिदानी टीआई दिलीप पुरी के हत्याकांड में दो मुख्य आरोपितों के शॉर्ट एनकाउंटर के बाद उनके पिता ओमप्रकाश पुरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
आरोपियों को तो तत्काल गोली मार देनी चाहिए थी
धार जिले के बरमंडल में रहने वाले ओमप्रकाश पुरी ने पुलिस की कार्रवाई को अच्छा बताया, लेकिन कहा कि उनके बेटे की निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों को तो तत्काल गोली मार देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि आरोपितों ने उनके बेटे की हत्या की और वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस ने जो कार्रवाई की है, वह अच्छी है, लेकिन उनके मन में बेटे को खोने का गहरा दुख है।
आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द मुकदमा चलाया जाए
ओमप्रकाश पुरी ने मांग की कि दोनों आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द मुकदमा चलाया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी नहीं होनी चाहिए। उनके बेटे को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उसके हत्यारों को उनके किए की सजा मिलेगी।
ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे उनके बेटे को न्याय मिल सके
उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि आरोपितों को कानून के अनुसार ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे उनके बेटे को न्याय मिल सके। हत्यारों को फांसी की सजा मिले।
उल्लेखनीय है कि खातेगांव थाने में पदस्थ थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ड्यूटी के दौरान ट्रक ने कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई। वे सूचना मिलने पर अवैध शराब के परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे। वे धार के रहने वाले थे।