• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में बड़ा हादसा टला! स्लीपर बस में अचानक लगी भीषण आग, तेज धमाकों से दहला इलाका

बाग-टांडा मार्ग पर खड़ी एक खाली स्लीपर बस में शनिवार रात अचानक आग लग गई। टायरों में धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। दमकल ने आग बुझाई, कोई जनहानि नहीं हुई।

By PremVijay PatilEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 11:30:45 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 11:46:02 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
धार में बड़ा हादसा टला! स्लीपर बस में अचानक लगी भीषण आग, तेज धमाकों से दहला इलाका
धार में बड़ा हादसा टला! स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लगी। (नईदुनिया)

HighLights

  1. बाग-टांडा मार्ग पर स्लीपर बस में लगी आग।
  2. टायरों में तेज धमाकों से मची अफरा-तफरी।
  3. घटना के समय बस में कोई नहीं था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। जिले के बाग-टांडा मार्ग पर शनिवार रात एक खड़ी स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में बस लपटों से घिर गई। इस दौरान बस के टायर तेज धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने भी अपने वाहन रोक दिए। घटना में बस की सीटें और टायर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय बस खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

दो दिनों से खड़ी थी बस

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:45 बजे बाग से लगभग एक किलोमीटर दूर टांडा रोड पर सड़क किनारे खड़ी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गुजरात पासिंग यह बस महादेव बस सर्विस की थी और गणपुर से गुजरात के मोरबी के बीच संचालित होती थी। बस पिछले दो दिनों से सड़क किनारे खड़ी थी। आग लगने के समय उसमें न तो कोई यात्री मौजूद था और न ही बस का स्टाफ।


टायरों में हुए धमाके, दहशत का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में बस से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बस के भीतर की सीटों सहित अन्य हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तपिश से बस के टायर एक के बाद एक तेज धमाकों के साथ फटने लगे। इससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

दमकल ने आग पर पाया काबू

  • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। आग की भयावहता को देखते हुए सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। बाग और टांडा की ओर आने-जाने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों को जलती बस से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।

  • करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस की सीटें, टायर और अन्य हिस्से जल चुके थे। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
  • यह भी पढ़ें- भोपाल में बेघर होने के डर से 3 महिलाओं ने खाया जहर; 490 परिवारों के सामने सिर छिपाने का संकट

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।