• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

प्रकृति का हैरान करने वाला अनोखा रूप : मक्का के एक ही पौधे पर लगे 28 भुट्टे, नमूना लेकर प्रयोगशाला में होगी जांच

प्रकृति के अनोखे रूप का हैरान करने वाला मामला चिराखान गांव में सामने आया है। किसान अशोक कुमार जायसवाल के मक्का के खेत में एक ऐसा पौधा चर्चा का विषय बन...और पढ़ें

By Rais MohammadEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 04:51:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 04:51:52 PM (IST)
प्रकृति का हैरान करने वाला अनोखा रूप : मक्का के एक ही पौधे पर लगे 28 भुट्टे, नमूना लेकर प्रयोगशाला में होगी जांच
मक्का के एक पौधे पर लगे भुट्टे। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. चिराखान में अनोखा नजारा देखने खेत पहुंच रहे ग्रामीण
  2. 22 साल से खेती कर रहे किसान ने भी पहली बार देखा ऐसा पौधा
  3. सभी भुट्टे गुच्छे के रूप में एक-दूसरे के पास लटके हुए हैं

नईदुनिया न्यूज, चिराखान (धार) : प्रकृति के अनोखे रूप का हैरान करने वाला मामला चिराखान गांव में सामने आया है। किसान अशोक कुमार जायसवाल के मक्का के खेत में एक ऐसा पौधा चर्चा का विषय बना हुआ है, जिस पर एक-दो नहीं, बल्कि 28 भुट्टे एक साथ लगे हुए हैं। सभी भुट्टे गुच्छे के रूप में एक-दूसरे के पास लटके हुए हैं और दूर से देखने पर केले के घौद की तरह दिखाई दे रहे हैं।

एक ही पौधे पर इतनी बड़ी संख्या में भुट्टे देखकर किसान सहित ग्रामीण भी आश्चर्यचकित हैं। सामान्य तौर पर मक्का के एक पौधे पर एक या दो भुट्टे ही विकसित होते हैं। ऐसे में एक ही पौधे पर 28 भुट्टों का लगना बेहद असामान्य और दुर्लभ घटना मानी जा रही है।


अब तक ऐसा नजारा नहीं देखा

किसान अशोक जायसवाल ने बताया कि वे पिछले 22 वर्षों से खेती कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अब तक ऐसा नजारा नहीं देखा। उन्होंने बताया कि वे रोज की तरह अपने खेत पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर मक्का के एक पौधे पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उन्हें पता चला कि पौधे पर बड़ी संख्या में भुट्टे गुच्छे के रूप में लगे हुए हैं।

गिनती करने पर इनकी संख्या 28 निकली। अनोखे पौधे की जानकारी गांव में फैलने के बाद ग्रामीण और आसपास के किसान इसे देखने के लिए खेत पर पहुंच रहे हैं। पौधे पर लगे भुट्टे स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल का विषय बने हुए हैं।

आनुवांशिक परिवर्तन हो सकता है कारण

कृषि विभाग के प्रभारी एसडीओ वीके खाण्डवाये के अनुसार यह मामला आनुवंशिक उत्परिवर्तन (जेनेटिक म्यूटेशन) का हो सकता है। मक्का के पौधे में कभी-कभी हार्मोनल बदलाव अथवा पर्यावरणीय परिस्थितियों के कारण असामान्य वृद्धि देखने को मिल सकती है। एक ही पौधे पर इतनी अधिक संख्या में भुट्टों का विकसित होना बेहद दुर्लभ घटना है। सामान्यतः एक पौधे पर एक से दो भुट्टे ही आते हैं।

नमूना लेकर प्रयोगशाला में होगी जांच

एक ही पौधे पर 28 भुट्टों का निकलना दुर्लभ है। प्रारंभिक तौर पर यह आनुवांशिक परिवर्तन या प्राकृतिक उत्परिवर्तन का परिणाम प्रतीत होता है। हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। उन्होंने किसान को सलाह दी कि पौधे को बांस का सहारा देकर सुरक्षित रखा जाए। एक-दो दिन में कृषि विज्ञानियों की टीम पौधे का नमूना लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजेगी। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पौधे में इतनी अधिक संख्या में भुट्टे विकसित होने का वास्तविक कारण क्या है। -डॉ. डीएस मंडलोई, कृषि विज्ञान केंद्र धार के कृषि विज्ञानी

यह भी पढ़ें- सीएम विष्णुदेव साय का दिखा देसी अंदाज, अपने गांव के खेत में चलाया हल, कहा- खेती सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार है