• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में पुलिस की गाड़ी पर हमला, बाइक से टकराने के बाद लोगों ने की तोड़फोड़, ड्राइवर से मारपीट; चाबी छीनने की भी कोशिश

जेल में आरोपितों को छोड़कर लौट रही पुलिस की थाना मोबाइल गांव में पहुंचते ही विवाद में घिर गई। मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद अचानक 5-6 लोग सामने से दौड़ते हुए आए और सरकारी वाहन पर हमला कर दिया।

By PremVijay PatilEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 06:30:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 06:30:25 PM (IST)
धार में पुलिस की गाड़ी पर हमला, बाइक से टकराने के बाद लोगों ने की तोड़फोड़, ड्राइवर से मारपीट; चाबी छीनने की भी कोशिश
पिपल्दागढ़ी में शासकीय वाहन के फोड़े कांच।

HighLights

  1. पिपल्दागढ़ी में शासकीय वाहन के फोड़े कांच
  2. जेल से लौट रही पुलिस मोबाइल पर हमला
  3. धार के धरमपुरी में शासकीय कार्य में बाधा

नईदुनिया न्यूज, धरमपुरी। जेल में आरोपितों को छोड़कर लौट रही पुलिस की थाना मोबाइल गांव में पहुंचते ही विवाद में घिर गई। मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद अचानक 5-6 लोग सामने से दौड़ते हुए आए और सरकारी वाहन पर हमला कर दिया। वाहन के कांच फोड़ दिए, जमकर तोड़फोड़ की और चाबी निकालकर ले जाने लगे।

चालक सैनिक ने रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में सैनिक की बाईं आंख के ऊपर, सिर और छाती में चोट आई है। उक्त मामला धरमपुरी थाना क्षेत्र के पिपल्दागढ़ी गांव का है।

थाना मोबाइल मोटरसाइकिल से टकराई

पुलिस के अनुसार, सैनिक देवेंद्र सिंह पंवार थाना मोबाइल क्रमांक एमपी 03 ए 8743 चला रहे थे। 9 अक्टूबर को वे मंडलेश्वर जेल में आरोपितों को दाखिल कराने के बाद सहायक उपनिरीक्षक शेरुकुमार सांवले के साथ धरमपुरी लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे कृष्णा राजपूत के मकान के सामने आगे चल रही बाइक क्रमांक एमपी 10 झेटबी 1822 के चालक ने अचानक गति कम कर दी। इससे थाना मोबाइल मोटरसाइकिल से टकरा गई।


विरोध किया तो सैनिक को पीटा

टक्कर के बाद मौके पर पहुंचे 5-6 लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने वाहन की चाबी निकालकर ले जाने की कोशिश की। सैनिक देवेंद्र सिंह ने उन्हें रोकना चाहा तो उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। घटना में सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने के साथ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है।

यह भी पढ़ें- एमपी में बेअसर साबित हो रहा ITMS, ई-चालान के ₹65 करोड़ में से सिर्फ ₹8 करोड़ की वसूली, 85% वाहन चालक बेफिक्र

फरियादी की रिपोर्ट पर धरमपुरी पुलिस ने 10 अक्टूबर की रात 12:25 बजे अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 324(4), 132 और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।