• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

इंदौर से धार तक ट्रेन लाने की तैयारी तेज, सीआरएस की मंजूरी मिलते ही दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना की कुल लंबाई 204.76 किलोमीटर है। इसमें टीही से धार तक करीब 46 किलोमीटर का रेलखंड धार को इंदौर की ओर से रेल संपर्क से जोड़ने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

By PremVijay PatilEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 06:42:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 06:42:55 PM (IST)
इंदौर से धार तक ट्रेन लाने की तैयारी तेज, सीआरएस की मंजूरी मिलते ही दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन
धार का रेलवे स्टेशन। (नईदुनिया)

HighLights

  1. पीथमपुर-धार रेलखंड का ट्रौली निरीक्षण करेंगे अधिकारी
  2. 28 और 29 अक्टूबर को हो सकता है सीआरएस निरीक्षण
  3. CRS की मंजूरी मिलते ही इंदौर की ओर से दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। धार तक यात्री ट्रेन पहुंचने की उम्मीदों के बीच रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार, 12 अक्टूबर को पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पीथमपुर से धार तक रेल पटरी और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के प्रस्तावित निरीक्षण से पहले होने वाली इस कवायद में ये देखा जाएगा कि रेलखंड पर यात्री ट्रेन चलाने के लिए जरुरी व्यवस्थाएं कितनी तैयार हैं और कहां सुधार की जरूरत है। ऐसे में सोमवार का निरीक्षण धार तक ट्रेन पहुंचने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।


बाकी तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर

संयुक्त ट्राली निरीक्षण में मुख्य अभियंता (प्लानिंग) विकास कुमार सहित मुख्य अभियंता (निर्माण)-IV और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। अधिकारी पटरी, तकनीकी इंतजाम और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जांच करेंगे। निरीक्षण के दौरान यदि कोई कमी सामने आती है तो उसे दूर करने और बाकी तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर रहेगा।

28-29 अक्टूबर को सीआरएस निरीक्षण का प्रस्ताव

रेलवे के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को रेल सुरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जाना है। इससे पहले सोमवार को होने वाला निरीक्षण तैयारियों की स्थिति समझने में मदद करेगा। हालांकि, सीआरएस का अंतिम कार्यक्रम और निरीक्षण के निष्कर्ष अहम रहेंगे। आवश्यक सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही यात्री रेल सेवा शुरु करने का रास्ता साफ होगा।

यह भी पढ़ें- सीए बन नहीं मिली शांति, अब 25 अक्टूबर को दिल्ली के लाल किले में लेंगे जैन दीक्षा, अपनाएंगे मुनि जीवन

46 किमी के रेलखंड से जुड़े हैं चार स्टेशन

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना की कुल लंबाई 204.76 किलोमीटर है। इसमें टीही से धार तक करीब 46 किलोमीटर का रेलखंड धार को इंदौर की ओर से रेल संपर्क से जोड़ने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर पीथमपुर, सागौर, गुणावद और धार स्टेशन शामिल हैं।

परियोजना में टीही की 2,957 मीटर लंबी रेल सुरंग भी अहम हिस्सा है। इसके पूरा होने से इंदौर की ओर से धार तक रेल संपर्क स्थापित करने की दिशा में बड़ी बाधा दूर हुई है। अब निगाहें निरीक्षण और सुरक्षा मंजूरी पर टिकी हैं। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि धार के लोगों को यात्री ट्रेन की सुविधा कब से मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।