• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

शहीद TI दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ और सरकारी नौकरी, पैतृक गांव पहुंचे डिप्टी CM का बड़ा एलान

शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार से मिलने और शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम और देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा आज उनके पैतृक गांव बरमंडल पहुंचे।

By PremVijay PatilEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 03:28:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 03:37:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शहीद TI दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ और सरकारी नौकरी, पैतृक गांव पहुंचे डिप्टी CM का बड़ा एलान
शहीद TI दिलीप पुरी के पैतृक गांव पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा

HighLights

  1. शहीद TI दिलीप पुरी के परिवार को सरकारी नौकरी का एलान
  2. पैतृक गांव पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
  3. पुलिस निष्पक्षता से गहराई से जांच करेगी- जगदीश देवड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार से मिलने और शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम और देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा आज उनके पैतृक गांव बरमंडल पहुंचे। डिप्टी सीएम ने शहीद के पिता ओमप्रकाश पुरी, पत्नी और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी है।

देवड़ा ने कहा कि अपराधी किसी भी राजनीतिक दल या वर्ग से जुड़ा हो, बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी। कर्तव्य निर्वहन के दौरान दिवंगत हुए टीआई के परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। धार जिले के बरमण्डल पहुंचे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने शहीद टीआई दिलीप पुरी के निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।


डिप्टी सीएम ने इस घटना को अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया तथा स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूरी सरकार और प्रशासन इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- देवास में टीआई हत्याकांड के 3 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सकती है पुलिस, फरार बदमाशों की तलाश

इस मामले में सामने आ रहे गुजरात कनेक्शन के सवाल पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जांच में जो भी तार या कनेक्शन सामने आएंगे, पुलिस निष्पक्षता से गहराई से जांच करेगी और घटना के पीछे शामिल हर अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

इसके साथ ही उन्होंने शहीद टीआई के आश्रित परिवार को राहत प्रदान करने के लिए एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की महत्वपूर्ण घोषणा की, ताकि परिवार को संबल मिल सके।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।