• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

भोजशाला में 11 बार गूंजी हनुमान चालीसा, रास्ता बदलने से दोनों समुदाय के आयोजन हुए शांतिपूर्वक, 1000 जवानों का रहा कड़ा पहरा

एक ओर 612 खसरा नंबर पर नमाज अदा हो रही थी, दूसरी ओर ऐतिहासिक भोजशाला में 11 बार हनुमान चालीसा के पाठ से परिसर गूंज रहा था।

By PremVijay PatilEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 10:36:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 10:36:02 PM (IST)
भोजशाला में 11 बार गूंजी हनुमान चालीसा, रास्ता बदलने से दोनों समुदाय के आयोजन हुए शांतिपूर्वक, 1000 जवानों का रहा कड़ा पहरा
धार में शांतिपूर्ण संपन्न हुए दोनों धार्मिक आयोजन।

HighLights

  1. धार में शांतिपूर्ण संपन्न हुए दोनों धार्मिक आयोजन
  2. भोजशाला में भक्ति और सुरक्षा का अनोखा संगम
  3. हनुमान चालीसा और नमाज के लिए अलग रास्ते

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। एक ओर 612 खसरा नंबर पर नमाज अदा हो रही थी, दूसरी ओर ऐतिहासिक भोजशाला में 11 बार हनुमान चालीसा के पाठ से परिसर गूंज रहा था। पिछले शुक्रवार को नमाज के बाद दरगाह जाने वाले मार्ग पर करीब 45 मिनट तक आवागमन रुकने से भोजशाला आने वाले श्रद्धालु बाहर और परिसर में मौजूद श्रद्धालु अंदर ही रह गए थे।

इस बार प्रशासन ने रास्ता बदलकर ऐसी स्थिति दोबारा बनने नहीं दी। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को भोजशाला के पीछे से राधु टाकीज वाले मार्ग से दरगाह ले जाया गया। इससे भोजशाला का मुख्य रास्ता पूरे समय खुला रहा और श्रद्धालु बिना किसी विघ्न के आते-जाते रहे।


बड़ी संख्या में हिंदू समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे

सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के तहत भोजशाला के पास 612 खसरा नंबर पर नमाज अदा की गई। इसी समय भोजशाला परिसर में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे। दोपहर 1 से 3 बजे तक लगातार 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। मां वाग्देवी की स्तुति के बीच श्रद्धालुओं ने सामूहिक रुप से पाठ किया। झांझ और डमरु के साथ शंख की ध्वनि से परिसर भक्तिमय नजर आया।

पिछले शुक्रवार के बाद बदला रास्ता

इस शुक्रवार की व्यवस्था के पीछे पिछले सप्ताह की घटना प्रमुख वजह रही। पिछले शुक्रवार मुस्लिम समाज के लोगों को भोजशाला के सामने से दरगाह ले जाने के दौरान करीब 45 मिनट तक मुख्य मार्ग प्रभावित हुआ था। इससे भोजशाला में आने वाले श्रद्धालु बाहर रुक गए थे, जबकि परिसर के अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके थे। इसके बाद हिंदू समाज ने प्रशासन से अलग मार्ग की मांग की थी।

नमाजी राधु टाकीज होकर पहुंचे दरगाह

इस बार नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों को लक्कड़ पीठा वाले प्रवेश द्वार से नहीं ले जाया गया। उन्हें भोजशाला के पीछे वाले मार्ग से राधु टाकीज क्षेत्र की ओर ले जाया गया। वहां से पुलिस घेरे में कमाल मौलाना दरगाह तक पहुंचाया गया। रास्ता बदलने से भोजशाला के सामने मुख्य मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। दरगाह में जियारत के बाद भी यही सुरक्षा व्यवस्था लागू रही।

1000 से ज्यादा जवानों ने संभाली व्यवस्था

भोजशाला सहित धार शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। 1000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम की निगरानी करते रहे। शुक्रवार का दिन दोनों समुदायों के धार्मिक आयोजनों के बीच प्रशासन की बदली हुई व्यवस्था की परीक्षा भी रहा। इस बार भोजशाला आने वाले श्रद्धालुओं ने आवागमन को लेकर संतोष जताया।

कलेक्टर-एसपी ने आयोजन से पहले परखी व्यवस्थाएं

नमाज और हनुमान चालीसा के पाठ से पहले कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और एसपी सचिन शर्मा भोजशाला पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने नमाज स्थल के साथ भोजशाला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- 51 छात्रों से भरी बस का ब्रेक फेल, पत्थरों की दीवार में अटककर खाई में गिरने से बची, खरगोन टला बड़ा हादसा

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार ही शासन, प्रशासन और पुलिस काम कर रही है। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हुई। बाहर से पुलिस फोर्स बुलाया गया था। इसके अलावा टेक्निकल सर्विलांस, ड्रोन और सीसीटीवी सर्विलांस के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। दोनों समुदायों के आने-जाने के रास्ते अलग रखे, किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी। दोनों समुदाय के कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुए।-विजय डावर, एएसपी, धार