• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में ट्रॉले की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा : बाइक सवार पिता की मौत, बेटे के सामने ही टायर के नीचे आया सिर

मनावर नगर के इंदौर रोड स्थित डाक बंगले के सामने शनिवार शाम सड़क हादसे में 40 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। सबसे हृदयविदारक दृश्य यह रहा कि आठ वर्षीय म...और पढ़ें

By Rais MohammadEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 07:38:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 07:38:00 PM (IST)
धार में ट्रॉले की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा : बाइक सवार पिता की मौत, बेटे के सामने ही टायर के नीचे आया सिर
मृतक रंजीत (फाइल फोटो) और सड़क पर हुआ हादसा। (एआई इमेज)

HighLights

  1. मोटर साइकिल पर सवार आठ वर्षीय बेटा भी घायल; ट्रॉला चालक फरार
  2. मासूम बेटा अपनी आंखों के सामने पिता को मौत के मुंह में जाता देखता रह गया
  3. स्कूल की छुट्टी के बाद वह बेटे को बाइक पर बैठाकर घर की ओर लौट रहा था

नईदुनिया न्यूज, मनावर (धार) : नगर के इंदौर रोड स्थित डाक बंगले के सामने शनिवार शाम सड़क हादसे में 40 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। सबसे हृदयविदारक दृश्य यह रहा कि आठ वर्षीय मासूम बेटा हंसराज अपनी आंखों के सामने पिता को मौत के मुंह में जाता देखता रह गया।

जानकारी अनुसार 40 वर्षीय रंजीत पुत्र हरेसिंह , निवासी अजंदीमान अपने पुत्र हंसराज को स्कूल से लाने के लिए मनावर आया था। स्कूल की छुट्टी के बाद वह बेटे को बाइक पर बैठाकर अजंदीमन स्थित अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान इंदौर रोड पर डाक बंगले के सामने बकानेर की ओर जा रहे एक ट्राले ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।


टक्कर लगते ही रंजीत सड़क पर गिर गया और ट्रॉले का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार आठ वर्षीय पुत्र पिता की हालत देखकर बुरी तरह घबरा गया।

विलाप कर मदद की गुहार लगाता रहा बेटा

पिता को अपनी आंखों के सामने देखकर वह विलाप करने लगा और आसपास मौजूद लोगों से पिता को बचाने तथा उपचार के लिए मदद की गुहार लगाता रहा। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। दुर्घटना में हंसराज भी घायल हुआ है।

फरार चालक की तलाश की जा रही है

उसके हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला जीजे 06, बीवाई 2052 को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस और 112 की मदद से मृतक के शव को पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित पीएम कक्ष पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- नो-एंट्री में तेज रफ्तार ट्रक ने ली रिटायर्ड शिक्षक की जान, रायगढ़ में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम