• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

पीथमपुर में मॉब लिंचिंग: गाय चोरी के शक में दो युवकों को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, एक की मौत

मध्य प्रदेश के धार के पीथमपुर में गाय चोरी के संदेह में दो युवकों के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। सड़क पर बैठी गायों को हटाने की कोशिश करना दोनों को भारी पड़ गया।

By Harshal GehlotEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 06:54:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 07:38:37 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पीथमपुर में मॉब लिंचिंग: गाय चोरी के शक में दो युवकों को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, एक की मौत
पीथमपुर में गाय चोरी के शक में दो युवकों को रस्सी से बांधकर पीटा, एक की मौत

HighLights

  1. धार में गाय चोरी के शक में दो युवकों को रस्सी से बांधकर पीटा
  2. मेटल कंपनी के पास सड़क से गाय हटाने पर हुआ विवाद
  3. ढाबे पर डंडों और पाइप से किया हमला; तीन आरोपी गिरफ्तार

नईदुनिया न्यूज, पीथमपुर। पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र में गाय चोरी के संदेह में दो युवकों के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। सड़क पर बैठी गायों को हटाने की कोशिश करना दोनों को भारी पड़ गया। पांच लोगों ने पहले उनके साथ सड़क पर मारपीट की और फिर पास के एक ढाबे पर ले जाकर रस्सी से बांध दिया। यहां आरोपितों ने डंडों और पाइप से दोनों को बेरहमी से पीटा और गाली-गलौज की।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल नालछा निवासी संजय उर्फ संजू की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बेटमा निवासी धर्मेंद्र डाबी गंभीर रूप से घायल है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों को बांधकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शेष दो की तलाश की जा रही है।


गाय हटाने पर चोरी का संदेह जताकर शुरू की मारपीट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार छह नवंबर को दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच धर्मेंद्र डाबी और संजय उर्फ संजू पीथमपुर के सेक्टर-1 बस स्टैंड पर मिले थे। दोनों पैदल बेटमा की ओर जा रहे थे। रास्ते में मेटल कंपनी के पास सड़क पर गायें बैठी थीं।

दोनों उन्हें हटाकर किनारे करने लगे। इसी दौरान अंकलेश बुंदेला और उसका भाई कमलेश बुंदेला वहां पहुंचे। उन्हें संदेह हुआ कि दोनों गाय चोरी करके ले जा रहे हैं। इसी बात को लेकर उन्होंने धर्मेंद्र और संजय के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पांच लोगों ने ढाबे पर मिलकर पीटा

कुछ देर बाद सोनू नाम का व्यक्ति भी वहां पहुंच गया। तीनों दोनों को पीटते हुए पास के एक ढाबे पर ले गए। वहां भूरिया और राकेश नाम के दो अन्य लोग भी आ गए। इसके बाद पांचों ने मिलकर दोनों को बंधक बना लिया। उन्हें रस्सी से बांधकर डंडों और पाइप से पीटा गया। इस दौरान आरोपित लगातार गालियां भी देते रहे। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डंडे और पाइप से चोट की पुष्टि

मारपीट में संजय को गंभीर चोटें आई थीं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। धर्मेंद्र भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संजय के शरीर पर डंडों और पाइप से मारपीट के कारण चोटें आने की पुष्टि हुई है।

कुछ ही घंटों में तीन आरोपित पकड़े

नगर पुलिस अधीक्षक कमल सिंह चौहान ने बताया कि घायल धर्मेंद्र ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी थी। परिजनों के माध्यम से बेटमा पुलिस तक मामला पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। धर्मेंद्र की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- नर्मदापुरम: मॉब लिंचिंग में 14 को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को धमकी, बढ़ाई सुरक्षा; हाईकोर्ट ने DGP और गृह सचिव से 3 दिन में मांगा जवाब

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल टीम गठित कर आरोपितों की तलाश शुरू करवाई। कुछ ही घंटों में पीथमपुर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पीथमपुर थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर तीन आरोपितों को पकड़ा गया है।

तीनों पीथमपुर के निवासी हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। शेष दो फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम के साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।