• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में नए गणेश घाट में वाहनों पर पथराव, 8 से 10 गाड़ियों को बदमाशों ने बनाया निशाना

रविवार शाम नए गणेश घाट क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने हाईवे से गुजर रहे कई वाहनों पर पथराव कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 8 से 10 वाहनों को ...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 11:03:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 11:03:34 PM (IST)
धार में नए गणेश घाट में वाहनों पर पथराव, 8 से 10 गाड़ियों को बदमाशों ने बनाया निशाना
वाहनों पर पथराव के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। -नईदुनिया

HighLights

  1. गणेश घाट क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने हाईवे से गुजर रहे कई वाहनों पर पथराव कर दिया
  2. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 8 से 10 वाहनों को निशाना बनाया गया
  3. अचानक हुए पथराव से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, धामनोद (धार)। रविवार शाम नए गणेश घाट क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने हाईवे से गुजर रहे कई वाहनों पर पथराव कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 8 से 10 वाहनों को निशाना बनाया गया। अचानक हुए पथराव से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।

बड़ी संख्या में राहगीर भी मौके पर जमा हो गए

घटना के बाद प्रभावित वाहन चालक शिकायत दर्ज कराने काकड़ादा पुलिस चौकी पर पहुंचे। हाईवे से गुजर रहे महिला-पुरुष सहित बड़ी संख्या में राहगीर भी मौके पर जमा हो गए। वाहन चालकों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।


पूर्व में भी वाहनों पर पथराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं

बताया जा रहा है कि नए गणेश घाट क्षेत्र में पूर्व में भी वाहनों पर पथराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उस समय पुलिस कार्रवाई के बाद ऐसी घटनाओं पर कुछ हद तक अंकुश लगा था, लेकिन रविवार शाम एक बार फिर अज्ञात बदमाशों ने कई वाहनों को निशाना बना दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है।

बैंक खाते से 57 हजार रुपये निकाले

मनावर: ग्राम बोरझीरी निवासी एक युवक के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर 57 हजार रुपये निकाल लिए। फरियादी मिथुन डोडवे ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बैंक खाते से 22 से 24 सितंबर के बीच अलग-अलग तरीके से कुल 57 हजार रुपये की राशि निकाली गई। खाते से राशि निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस से शिकायत कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फरियादी के कथनों के आधार पर पुलिस ने बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें- 'चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका तो खैर नहीं': निशातपुरा से भोपाल तक आउटर पर झाड़ियों की सफाई शुरू, रहवासी बनेंगे 'ट्रैक मित्र'