• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में सांदीपनि विद्यालय के छात्रों से पढ़ाई के समय में सामान ढुलवाने का वीडियो हुआ वायरल, उठे सवाल

तहसील मुख्यालय स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय में अध्ययन कार्य के दौरान छात्रों से सामान ढुलवाने का मामला सामने आया है। लोडिंग वाहन से सामान उतारकर उस...और पढ़ें

By Rais MohammadEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 06:33:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 06:33:47 PM (IST)
धार में सांदीपनि विद्यालय के छात्रों से पढ़ाई के समय में सामान ढुलवाने का वीडियो हुआ वायरल, उठे सवाल
लोडिंग वाहन से सामान उतारकर निर्माणाधीन भवन में ले जाते छात्र। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. अध्ययन के समय में लोडिंग वाहन से सामान उतारते दिखे छात्र
  2. निर्माणाधीन भवन की ऊपरी मंजिल तक ले जाते दिखे छात्र
  3. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विद्यालय प्रबंधन पर उठे सवाल

नईदुनिया न्यूज, सरदारपुर : तहसील मुख्यालय स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय में अध्ययन कार्य के दौरान छात्रों से सामान ढुलवाने का मामला सामने आया है। लोडिंग वाहन से सामान उतारकर उसे निर्माणाधीन विद्यालय भवन की ऊपरी मंजिल तक ले जाते छात्रों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर में चर्चा के साथ आक्रोश का माहौल है।

दरअसल, वर्तमान में सांदीपनि विद्यालय का संचालन खेल परिसर मैदान स्थित उत्कृष्ट छात्रावास भवन में किया जा रहा है। वहीं विद्यालय का नवीन भवन वर्तमान भवन से करीब 300 मीटर दूर पुरानी इमारत के स्थान पर निर्माणाधीन है। हाल ही में विद्यालय का सामान लेकर एक लोडिंग वाहन निर्माणाधीन भवन परिसर में पहुंचा था। बहुप्रसारित वीडियो में कुछ छात्र लोडिंग वाहन से सामान उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद छात्र सामान को निर्माणाधीन भवन की ऊपरी मंजिल तक ले जाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह गतिविधि विद्यालय में अध्ययन कार्य के समय हुई।


विद्यालय प्रबंधन पर उठे सवाल

मामला सामने आने के बाद विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि अध्ययन के समय छात्र वर्तमान विद्यालय भवन से करीब 300 मीटर दूर निर्माणाधीन भवन तक कैसे पहुंचे और उन्हें वहां जाने की अनुमति किसने दी। साथ ही छात्रों से सामान उतरवाने और उसे ऊपरी मंजिल तक पहुंचाने के निर्देश किसके द्वारा दिए गए, इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

एक ओर शासन द्वारा विद्यालयों के उन्नयन और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अध्ययन के समय छात्रों से इस तरह सामान ढुलवाए जाने की घटना ने विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी और निगरानी व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

शिक्षकों को नोटिस जारी

मामले को लेकर संस्था के प्राचार्य जब्बर सिंह पटेल ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में आ चुकी है। जिन शिक्षकों को इसकी जवाबदेही सौंपी गई थी, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। साथ ही संबंधित विद्यार्थियों के पालकों से भी इस संबंध में चर्चा की गई है।

यह भी पढ़ें- एमपी के स्कूल में छात्राओं को टॉफी का लालच देकर गलत तरीके से छूने और अश्लील वीडियो दिखाने का मामला, टीचर सस्पेंड