• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी में मटियारी रैयत के हाथीघाट ददरा में अधजला शव मिला, आना-जाना कम होता है यहां

प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत हत्या है, आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से हुई है। शव को जलाने की कोशिश की गई है या हादसे में जली है, यह भी जांच का विषय है।

By Ashish ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 03:09:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 03:09:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
डिंडौरी में मटियारी रैयत के हाथीघाट ददरा में अधजला शव मिला, आना-जाना कम होता है यहां
पहचान के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. इसकी सूचना तुरंत कोटवार और पुलिस को दी
  2. शव की पहचान करना हो रहा है मुश्किल
  3. एक 25 से 35 वर्ष की महिला का लग रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले के मेंहदवानी थाना अंतर्गत ग्राम मटियारी रैयत के हाथीघाट ददरा में अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

शव पूरी तरह से अधजला अवस्था में था

ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर को ददरा में शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना कोटवार और पुलिस को दी। शव पूरी तरह से अधजला अवस्था में है और उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

लोगों का आना-जाना कम होता है अक्सर यहां

ग्रामीणों के बताए अनुसार शव एक 25 से 35 वर्ष की महिला का लग रहा है। घटनास्थल जंगल से लगा हुआ सूनसान इलाका है, जहां अक्सर लोगों का आना-जाना कम होता है।

आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मेंहदवानी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की है।

स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैसे हुई मौत

प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत हत्या है, आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से हुई है। शव को जलाने की कोशिश की गई है या हादसे में जली है, यह भी जांच का विषय है।

पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा शव

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया है। महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


ग्रामीणों में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथीघाट ददरा क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता चलने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में नए न्याय कानूनों के अनुरूप ढल रही विधि शिक्षा, पाठ्यक्रम से प्रशिक्षण तक हुआ यह बदलाव

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।