• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

चौकी प्रभारी का चेन लुटेरा उन्हीं की जैकेट पहने गिरफ्तार, डिंडौरी में हिट एंड रन केस से जुड़े तार

चौकी प्रभारी से लूट और मारपीट के मामले में छह नामजद और 15-20 अन्य आरोपी हैं। आरोपी ड्राइवर की पुलिस को वारदात के बाद से ही तलाश थी।

By Ashish ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 28 Oct 2026 11:07:33 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 Oct 2026 11:07:33 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
चौकी प्रभारी का चेन लुटेरा उन्हीं की जैकेट पहने गिरफ्तार, डिंडौरी में हिट एंड रन केस से जुड़े तार
पुलिस अभिरक्षा में लूट का आरोपी।

HighLights

  1. गोपालपुर पुलिस ने वारदात से जुडे़ दो महत्वपूर्ण आरोपी को गिरफ्तार
  2. पुलिस ने हिट एंड रन वारदात को अंजाम देने वाले को भी पकड़ा
  3. अब तक दो लोगों की हो चुकी है मौत, दो का जबलपुर में चल रहा इलाज

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी गोरखपुर। जिले के गोपालपुर चौकी पुलिस ने हिट एंड रन वारदात से जुडे हुए दो महत्वपूर्ण आरोपी को गिरफ्तार किया है।

साेने की चेन और जैकेट लूटने वाला था पहला आरोपी

पहला आरोपी गोपालपुर चौकी प्रभारी अतुल हरदहा की साेने की चेन और जैकेट लूटने वाला था। आरोपी को पुलिस ने चौकी प्रभारी की जैकेट पहने ही पकड़ा।

चार पहिया वाहन से रौंदने वाले को भी दबोचा

चार पहिया वाहन से हिट एंड रन वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सुरजीत मरावी 25 वर्ष निवासी करौंदी को भी गिरफ्तार करने में भी सफलता मिली है।

23 अक्टूबर को साप्ताहिक बाजार के दिन हुआ था हादसा

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि ग्राम झनकी में 23 अक्टूबर की देर शाम साप्ताहिक बाजार के दिन आरोपी सुरजीत द्वारा चार पहिया वाहन से कई लोगों को रौंद दिया गया था।

दो अन्य लोग इस मामले में गंभीर हैं

एक की जहां मौके पर मौत हो गई थी, वहीं गंभीर रूप से घायल पुरषोत्तम पंद्राम निवासी ग्राम बिट्ठलदेह की जबलपुर मेडिकल अस्पताल में सोमवार की शाम मौत हो गई। दो अन्य लोग इस मामले में गंभीर हैं, जिनका उपचार जबलपुर में ही चल रहा है।


चौकी प्रभारी को पीटने और लूटने का मामला

दुर्घटना के बाद ग्रामीणों को समझाने पहुंचे चौकी प्रभारी अतुल हरदहा को पीटने और चेन, जैकेट लूटने का मामला सामने आया था। चौकी प्रभारी की पिटाई सहित उनकी चेन लूटने वाले गणेश उर्फ पिंटू प्रधान 23 वर्ष निवासी ग्राम परसवाह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोने की चेन विवाह में ससुराल से मिली थी

चौकी प्रभारी से लूट और मारपीट के मामले में छह नामजद और 15-20 अन्य आरोपी हैं। चौकी प्रभारी की लगभग दो तोला की सोने की चेन उनको विवाह में ससुराल से मिली थी। इलाज अभी जबलपुर में चल रहा है।

आरोपी ड्राइवर की तलाश थी

आरोपी ड्राइवर की पुलिस को वारदात के बाद से ही तलाश थी। वारदात के बाद से ही नामजद और संदेही आरोपित गांव से गायब हैं। पुलिस उनकी तलाश करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में शराब के लिए दो हजार रुपये मांगे, नहीं देने पर एक ने पकड़ा, दूसरे ने चाकू मारा; तीसरे ने चलाई गोली

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।