• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : जबलपुर ले जाते डिंडौरी के आदिवासी ग्रामीणों से भरी बस पकड़ी

फर्जी इलाज दिखाकर आयुष्मान कार्ड से मोटी रकम निकाल लेते हैं। ग्रामीणों को कुछ पैसे देने का लालच भी दिया जाता है।

By Ashish ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 09:47:17 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 09:47:17 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : जबलपुर ले जाते डिंडौरी के आदिवासी ग्रामीणों से भरी बस पकड़ी
अस्‍पताल में एक-दो दिन भर्ती दिखाकर आयुष्मान कार्ड की पूरी राशि निकाल ली जाती है। फाइल

HighLights

  1. लंबे समय से शिकायत मिल रही थी
  2. शहपुरा एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई
  3. सुखसागर हॉस्पिटल का खेल उजागर

नईदुनिया प्रतिनिधि,डिंडौरी। आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़े को लेकर जिले में बड़ा खुलासा हुआ है। कलेक्टर के निर्देश पर शहपुरा एसडीएम ने ग्रामीणों से भरी एक बस को पकड़ा है।

सुखसागर हॉस्पिटल जबलपुर ले जा रही थी

यह बस पिपरिया माॅल के ग्रामीणों को भरकर सुखसागर हॉस्पिटल जबलपुर ले जा रही थी। प्रारंभिक जांच में बस में सवार कोई भी व्यक्ति बीमार नहीं मिला, जिससे फर्जी इलाज के नाम पर आयुष्मान कार्ड से राशि निकालने के खेल का पर्दाफाश हुआ है।

naidunia_image

प्राइवेट हॉस्पिटलों के दलाल सक्रिय हैं

जानकारी के अनुसार कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि जिले में जबलपुर और शहडोल में संचालित प्राइवेट हॉस्पिटलों के दलाल सक्रिय हैं, जो आदिवासी बाहुल्य गांवों से भोले-भाले ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर शहर ले जाते हैं।


ग्रामीणों से भरी बस को शहपुरा में पकड़ा

इसी सूचना पर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए थे। शनिवार को सुबह एसडीएम शहपुरा फरहान जामदार ने पिपरिया माल के ग्रामीणों से भरी बस को शहपुरा में पकड़ा।

naidunia_image

बस में पूछा तो कहा कोई बीमारी ही नहीं

बस में सवार लोगों के पास आयुष्मान कार्ड थे, लेकिन पूछताछ में सामने आया कि उनमें से कोई बीमारी ही नहीं है। ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है।

आयुष्मान कार्ड के साथ जबलपुर ले जा रहे थे

एसडीएम ने बताया कि जिन लोगों को आयुष्मान कार्ड के साथ जबलपुर ले जाया जा रहा था, उनमें कोई भी बीमार नजर नहीं आ रहा था। यह स्पष्ट रूप से फर्जीवाड़े का मामला है। कलेक्टर ने बताया कि सूचना मिली थी, उसी के बाद यह कार्रवाई की गई है।

naidunia_image

सुखसागर हाॅस्पिटल जबलपुर से जुड़े चार लोगों को पकड़ा

सुखसागर हाॅस्पिटल जबलपुर से जुड़े जिन चार लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें बरगी निवासी अवधेश दुबे, उमेश कुमार मिश्रा व संतोष पटेल और चरगवां निवासी विमल राय शामिल हैं।

जिले में यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय

सुखसागर हॉस्पिटल के जिम्मेदारों को भी तलब किया जा रहा है। जिन मरीजों को ले जाना बताया जा रहा है, उनकी भी जांच जिले के डॉक्टर से कराई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर उनमें कोई मर्ज सामने नहीं आ रहा है। गौरतलब है कि जिले में यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय है।

घूम-घूमकर आदिवासी परिवारों को चिन्हित करते हैं

बजाग, करंजिया और शहपुरा क्षेत्र में दलाल घूम-घूमकर आदिवासी परिवारों को चिन्हित करते हैं और उन्हें मुफ्त इलाज के नाम पर जबलपुर ले जाते हैं। वहां एक-दो दिन भर्ती दिखाकर आयुष्मान कार्ड की पूरी राशि निकाल ली जाती है। इससे लाखों ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म हो रही है और जब उन्हें वास्तव में इलाज की जरूरत पड़ती है तो कार्ड काम नहीं करता।

कलेक्टर ने कहा कि यह गंभीर मामला है

कलेक्टर ने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसमें सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि सुखसागर हॉस्पिटल सहित अन्य संदिग्ध हॉस्पिटलों के क्लेम की जांच की जाए। पुलिस को भी इस नेटवर्क में शामिल दलालों की पहचान कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीणों ने कलेक्टर की इस कार्रवाई की सराहना

इस कार्रवाई के बाद जिले भर के दलालों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने कलेक्टर की इस कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि ऐसे हॉस्पिटलों पर स्थायी प्रतिबंध लगाया जाए।

यह भी पढ़ें- भोपाल से आने वाली मार्कशीट का लंबा इंतजार होगा खत्म, एक नवंबर से नई व्यवस्था लागू

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।