• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी

डिंडौरी में वारंटों में वांछित व तीन चोरी का आरोपित शातिर शालू सहित दो गिरफ्तार, जबलपुर से है कनेक्‍शन

आरोपितों के विरुद्ध जबलपुर के विभिन्न थानों में चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध होने की जानकारी प्राप्त हुई है। चोरी के प्रकरणों में आरोपित का सहयोग करने वाले...और पढ़ें

By Neeraj ShrivasEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 05:18:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 05:18:17 PM (IST)
डिंडौरी में वारंटों में वांछित व तीन चोरी का आरोपित शातिर शालू सहित दो गिरफ्तार, जबलपुर से है कनेक्‍शन
दोनों आरोपित को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय ले जाते पुलिसकर्मी। सौजन्‍य पुलिस

HighLights

  1. मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता से की पहचान
  2. घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले
  3. सोने चांदी के जेवर, वाहन सहित अन्य सामग्री बरामद

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। सात स्थायी वारंटों में वांछित व तीन चोरी के मामले का शातिर आरोपित शालू सहित दो को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से सोने चांदी के जेवर, एक दोपहिया वाहन सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है है। दोनों आरोपित को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार की शाम न्यायालय में पेश किया गया।

घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले

कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि शालू उर्फ इमरान खान पिता जलीलयार खान उम्र 31 साल निवासी वार्ड एक सुबखार डिंडौरी व उसके साथी रवि कुमार मरावी पिता स्व. मायाराम मरावी उम्र 38 साल निवासी ग्राम फड़की थाना शाहपुर डिंडौरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता से आरोपित की पहचान की गई।


चोरी की तीन वारदातों का खुलासा

पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपित शालू उर्फ इमरान खान व साथी रवि कुमार को पकड़ा गया है। कोतवाली क्षेत्र में चोरी के अन्य प्रकरणों में पूछताछ की गई, जिसमें तीन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपितों की निशादेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण अनुमानित कीमत 83 हजार, एक स्कूटी वाहन व अन्य सामग्री बरामद की गई। बरामद की गई सामग्री की कुल अनुमानित कीमत एक लाख 66 हजार रुपये बताई गई है।

आसपास के जिलों में दी गई सूचना

आरोपितों की गिरफ्तारी के बारे में अन्य जिले जबलपुर व आसपास जिले की पुलिस को सूचना दी गई है कि उक्त आरोपित के विरुद्ध कोई वारंट या चोरी के प्रकरण हो तो आकर पूछताछ की जा सकती है।

विभिन्न थानों के सात स्थायी वारंटों में था वांछित

गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध पूर्व से विभिन्न थानों में न्यायालय द्वारा जारी वारंट लंबित थे। आरोपित के विरुद्ध कोतवाली में चार स्थायी वारंट, थाना समनापुर के दो और थाना शाहपुर का एक फरारी वारंट

सहित कुल सात स्थायी वारंट लंबित थे। आरोपित की गिरफ्तारी के साथ ही उक्त लंबित वारंटों की भी विधिवत तामीली की गई।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, एसआई मुकेश बैरागी, एएसआई अखिलेश श्रीवास, प्रधान आरक्षक रोहित पटेल, हेमंत झारिया, देवेन्द्र पटले, सतेन्द्र डहेरिया, आरक्षक प्रवेश पटेल ब्रजेश मरावी, रामसिंह, एसएसयू से शोभित, अंकित शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के तालाब में दिखी रंग-बिरंगी जलमुर्गी, विशेषज्ञों से जानें क्‍यों है यह जैव विविधता का खूबसूरत उदाहरण