• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

गुना में युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म, हाईवे पर बाइक पंक्चर होने का बहाना बनाकर रोका, दोस्‍त के साथ लौट रही थी

जंगल में ले जाकर तीन बदमाशों ने दुष्कर्म किया, जबकि उनके तीन साथी उसके मित्र युवक को बंधक बनाए रहे। शोर सुनकर कुछ ही दूरी पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंच...और पढ़ें

By Dhruv KumarEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 10:58:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 11:07:19 PM (IST)
गुना में युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म, हाईवे पर बाइक पंक्चर होने का बहाना बनाकर रोका, दोस्‍त के साथ लौट रही थी
गुना में युवती से गैंगरेप।

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में नेशनल हाईवे-46 पर हिलगना के समीप बोरखेड़ा के जंगल में शुक्रवार रात पुरुष मित्र को बंधक बनाकर 26 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती अपने मित्र के साथ हनुमान टेकरी मंदिर में दर्शन कर बाइक से लौट रही थी।

आरोप है कि जंगल में ले जाकर तीन बदमाशों ने दुष्कर्म किया, जबकि उनके तीन साथी उसके मित्र युवक को बंधक बनाए रहे। शोर सुनकर कुछ ही दूरी पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सभी आरोपित जंगल के रास्ते फरार हो गए।


मूल रूप से कोलकाता निवासी युवती इन दिनों झारखंड निवासी अपने मित्र के पास गुना जिले के राघोगढ़ के पास विजयपुर आई हुई थी। यहां उसका मित्र उर्वरक संयंत्र एनएफएल यानी नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में इंजीनियर है। शुक्रवार शाम को दोनों बाइक से गुना स्थित हनुमान टेकरी दर्शन करने गए थे।

लौटते समय रात करीब आठ बजे हाईवे पर यह वारदात हो गई। पीड़िता के अनुसार, रिलायंस पेट्रोल पंप ग्रीन माउंटेन के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक रोककर कहा कि पहिया पंक्चर हो गया है।

जैसे ही दोनों रुके, आरोपितों ने बाइक की चाबी निकाल ली और जबरन बाल पकड़कर उन्हें एबी रोड के दूसरी ओर जंगल में ले गए। वहां उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया।

पहले दुष्कर्म के प्रयास का मामला बताती रही पुलिस- पुलिस घटना को प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला बता रही थी, जबकि एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1) के तहत सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है।

इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि हाईवे पर युवक-युवती के साथ लूट और दुष्कर्म की घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी सहित पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं। सभी आरोपितों की तलाश जारी है।