• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • गुना

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को बताया नफरत, हिंसा और झूठ का मार्ग

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' का बुधवार रात आरोन के सनकादिक आश्रम में विश्राम हुआ। इस दौरान नगर में अनूठा नजारा देखने को मिला, जहां नागरिकों ने नगर को रंगीन रोशनी से सजाया और दीपों से रास्ते को रोशन किया।

By Dhruv KumarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 09:50:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 10:19:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को बताया नफरत, हिंसा और झूठ का मार्ग
दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को बताया नफरत, हिंसा और झूठ का मार्ग

HighLights

  1. आरोन के सनकादिक आश्रम में दिग्विजय की यात्रा का रात्रि विश्राम
  2. आमसभा में दिग्विजय ने सनातन और हिंदुत्व के अंतर पर रखे विचार
  3. धर्मरथ पूजन और ध्वजारोहण के साथ जनपद कार्यालय से यात्रा रवाना

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' का बुधवार रात आरोन के सनकादिक आश्रम में विश्राम हुआ। इस दौरान नगर में अनूठा नजारा देखने को मिला, जहां नागरिकों ने नगर को रंगीन रोशनी से सजाया और दीपों से रास्ते को रोशन किया। इस दौरान आश्रम में एक आमसभा भी हुई।

वोट और नोट चोरी के खिलाफ निकाली पदयात्रा का किया जिक्र

सभा की शुरुआत में अभिराज यादव ने अंग्रेजी में स्वागत भाषण देते हुए दिग्विजय सिंह का स्वागत किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि जीवन दर्शन है और ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ सनातन के मूल्यों को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद हिंदुत्व के रास्ते पर चलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि धर्म हिंदुत्व नहीं है, बल्कि सनातन ही सही धर्म है। सनातन प्रेम और अहिंसा का मार्ग है, जबकि हिंदुत्व नफरत, हिंसा, झूठ और अफवाह का मार्ग है। उन्होंने यह भी कहा कि वोट और नोट चोरी के खिलाफ उन्होंने यह पदयात्रा निकाली है और उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर भी बात की। यात्रा के आरोन पहुंचने से पहले तमेड़ी, झाझोन, अमरपुरा और शहरोक आदि गांवों के ग्रामीणों ने स्वागत किया।

पूजन-अर्चन और ध्वजारोहण के साथ आगे बढ़ा कारवां

आरोन जनपद कार्यालय से गुरुवार सुबह ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। इससे पहले धर्मरथ में स्थापित पवित्र नदियों के जल से सुशोभित कलशों, रथ में विराजमान प्रभु श्रीरामलला सरकार और पार्थिव शिवलिंग का पूजन-अर्चन, अभिषेक एवं आरती की गई। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया, जिसे पदयात्रियों ने सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

आयोजकों ने कहा कि यह पदयात्रा लोकतंत्र में मतों की पवित्रता और धार्मिक आस्था के नाम पर एकत्रित किए जाने वाले चंदे व चढ़ावे में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक जनजागरण अभियान है। इसका मुख्य लक्ष्य समाज को जागरूक करना है, ताकि न तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता हो और न ही धार्मिक आस्था व श्रद्धालुओं के दान के साथ किसी तरह का खिलवाड़ किया जा सके।

यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में भाजपा नेता के भाई का रिवॉल्वर लाइसेंस निरस्त, SDM की जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।