25 मार्च को आया था गुना के पासपोर्ट सेवा केंद्र को उड़ाने का ई-मेल, 'खतरे' को 14 दिन दबाए बैठे रहे जिम्मेदार अधिकारी
मध्य प्रदेश के गुना शहर के मुख्य डाकघर और नवनिर्मित पासपोर्ट सेवा केंद्र को आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। इस मामले में डाकघर प्रबंध ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 09:17:07 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 09:17:07 AM (IST)
गुना के मुख्य डाकघर को RDX से उड़ाने की धमकी मिली हैHighLights
- गुना के मुख्य डाकघर को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है
- उसी दिन ज्यादातर जिलों के डाकघरों को भेजा गया है मेल
- गुना एसपी को जानकारी लगते ही डाकघर भेजी विशेष टीम
नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। शहर के मुख्य डाकघर और नवनिर्मित पासपोर्ट सेवा केंद्र को आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। मामले में डाकघर प्रबंधन का गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है। क्योंकि, उक्त ई-मेल 25 मार्च यानी 14 दिन पहले मिला था, लेकिन जिम्मेदारों ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी। मंगलवार को सूचना बहुप्रसारित हुई, तो एसपी हितिका वासल के निर्देश पर पुलिस टीम डाकघर पहुंची और पड़ताल शुरू की।
पुलिस लगा रही सोर्स का पता
फिलहाल, पुलिस की साइबर सेल और स्थानीय टीम प्रदेश पुलिस के समन्वय से मेल के सोर्स का पता लगा रही है। पुलिस टीम को डाकघर अधीक्षक तो नहीं मिले, लेकिन मौके पर मौजूद स्टाफ ने धमकी भरा मेल आने की पुष्टि की है।
शहर के मुख्य डाकघर एवं पासपोर्ट सेवा केंद्र को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल में न केवल पासपोर्ट शाखा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति, क्षेत्रीय दलों और मीडिया घरानों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में डीयू के कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
मेल भेजने वाले बताया कि उसकी आवाज दबाई जा रही है
मेल भेजने वाले ने खुद को कोयंबटूर का निवासी बताया और दावा किया कि राजनीतिक दलों ने उनका इस्तेमाल किया और अब उनकी आवाज दबाई जा रही है। मेल में साइनाइड, जहरीली गैस और आरडीएक्स के इस्तेमाल की बात कहते हुए दोपहर 12.10 बजे का समय मुकर्रर किया गया था। यह भी लिखा कि वे केवल संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं इसलिए लोगों को हटा लिया जाए।