गुना में गैंगरेप के खिलाफ कलेक्ट्रेट के बाहर महिला संगठन और DSO का प्रदर्शन, दरिंदों को कठोरतम सजा देने की मांग
Guna, GangRape, WomenSafety, JusticeForVictim, StopViolenceAgainstWomen, MadhyaPradesh, CrimeNews, DSO, MahilaSanskritikSangathan, Naidunia, गुना गैंग...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 04:19:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 04:19:59 PM (IST)
कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करती हुईं महिला सांस्कृतिक संगठन की सदस्य। नईदुनिया।HighLights
- महिला सांस्कृतिक संगठन और डीएसओ ने किया कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन
- आरोपियों को कड़ी एवं उदाहरणात्मक सजा देने की मांग की
- बढ़ते दुष्कर्म, छेड़छाड़ और हिंसा की घटनाओं पर जताई चिंता
नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। महिला सांस्कृति संगठन व छात्र संगठन डीएसओ ने गुना में बाइक सवार युवक-युवती के साथ की गई ज्यादाती के खिलाफ कलेक्ट्रट के बाहर प्रदर्शन किया गया। साथ ही आरोपितों को उदाहरणमूलक सजा दिए जाने की मांग की गई।
महिला संगठन की जिला सचिव प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दिन जिले के धरनावदा थानाक्षेत्र में एक बाइक सवार युवक-युवती को रोका गया। युवक के साथ मारपीट की गई व युवती को जंगल में ले जाकर तीन लोगो ने गैंगरेप किया।
कुछ समय तक लड़की ने बचने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने दरिंदगी की हद पार करते हुए पहले उसके साथ रेप किया फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी गई। उक्त कृत्य जघन्य के साथ काफी पीड़ादायक है।
महिला सुरक्षा पर उठे सवाल
वहीं सचिव सीमा राय ने बताया कि इस तरह की घटनाएं आएदिन समाज में हो रही हैं। बढ़ते दुष्कर्म, छेड़खानी की घटनाएं समाज में महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रही हैं। माता-पिता आज अपनी छोटी बच्ची को भी बाहर भेजने से डर रहे हैं।
इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए मांग की गई कि आरोपियों को उदाहरणमूलक सजा दी जाए।
इस तरह की तमाम घटनाओं पर रोक लगाई जाए व इन घटनाओं के पीछे के कारण शराब, नशा, अश्लीलता, अपसंस्कृति, पोर्न साइट्स पर रोक लगाई जाए।