• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

13 साल की किशोरी को दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्वालियर अपराध समाचार: पुलिस ने जब किशोरी से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। अपहरण की धारा में अब दुष्कर्म व पाक्सो...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 12:00:43 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 12:01:22 PM (IST)
13 साल की किशोरी को दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

HighLights

  1. घर के बाहर से नाबालिग का अपहरण
  2. दिल्ली में लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने पकड़ा
  3. मामले में पाक्सो और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। महाराजपुरा क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया था। यहां उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया है। आरोपी भी पकड़ा गया है।

आरोपी की लोकेशन दिल्ली में मिली

13 वर्षीय किशोरी घर के बाहर बैठी थी। अचानक वह लापता हो गई तो पुलिस ने अपहरण की एफआइआर दर्ज की थी। स्वजनों ने करण पुत्र श्याम सुंदर पासवान पर संदेह जताया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। मोबाइल की लोकेशन खंगाली तो दिल्ली मिली।


बीते रोज दिल्ली में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी को भी बरामद कर लिया। जब किशोरी से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। पुलिस ने अपहरण की धारा में अब दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं।