
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित सद्दाम खान ने उससे दोस्ती की फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। उसने किशोरी को मिलने के लिए होटल मिराज बुलाया और भाई की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
उसने मोबाइल में वीडियो भी रिकार्ड कर लिया। इसे इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी देकर छात्रा को डराया। छात्रा के साथ आरोपित ने मारपीट की। तब उसने स्वजनों को बताया और यह मामला पुलिस तक पहुंचा। कोतवाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा
लक्कडख़ाना पुल के पास रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के घर के पास ही सद्दाम खान रहता है। उसने किशोरी से दोस्ती की। एक अप्रैल को नाबालिग घर पर अकेली थी। इसी दौरान सद्दाम खान उसके पास आया। उसे अकेला देखकर सद्दाम ने उसे घुमाने की बात कही। किशोरी उसकी बातों में आ गई। वह उसे किताब घर के पास स्थित होटल मिराज इन ले गया। यहां भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। आरोपित ने उसका वीडियो मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। फिर वह किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा।
मां उसे कंपू थाने लेकर पहुंची
सात जुलाई को किशोरी अपने भाई को ढूंढने के लिए अवाड़पुरा गई थी। यहां सद्दाम मिल गया। सद्दाम ने कहा कि वह किसी दूसरे युवक से मिलने गई थी। इस बात पर उसने मारपीट शुरू कर दी। उसकी मां उसे कंपू थाने लेकर पहुंची। यहां पता लगा कि आरोपित काफी समय से किशोरी के साथ गलत काम कर रहा है। फिर कोतवाली थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने डेढ़ साल के मासूम को बोरी में भरा, दम घुटने पर रोया तो खुला राज, भीड़ ने दबोचकर जमकर धुना