ग्वालियर के 27 इलाकों में आज होगा मेंटेनेंस का काम, 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी ठप्प
ग्वालियर के नगर संभाग पूर्व, केंद्रीय और दक्षिण के विभिन्न फीडरों पर निर्धारित शटडाउन के कारण अलग-अलग समय में 27 इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, ज...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 08:54:30 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 08:54:30 AM (IST)
ग्वालियर में आज होगा मेंटेनेंस का काम। (फाइल फोटो)HighLights
- 27 इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।
- पूर्व संभाग के नौ क्षेत्र प्रभावित।
- थाटीपुर-रेसकोर्स के नौ इलाके प्रभावित।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रखरखाव कार्य के चलते शहर के विभिन्न इलाकों में बुधवार को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इन इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी ठप्प
- नगर संभाग पूर्व के मोहनपुर, आदित्यपुरम और डीडी नगर जी सेक्टर फीडर पर सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे मोहनपुर, हुरावली गांव, यादव मोहल्ला, आदित्यपुरम, ग्रीन बुड स्कूल, बीपी सिटी, आस्था नगर, पटेल नगर और जी सेक्टर के आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
इसी तरह थाटीपुर और रेसकोर्स रोड फीडर पर सुबह चार बजे से छह बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान एलएनआइपी, पाम मेंशन रेजीडेंसी, ग्लोबल अस्पताल, दूरदर्शन-आकाशवाणी परिसर, गांधी रोड, थाटीपुर गांव, सत्यदेव नगर, रेसकोर्स रोड स्थित वीआइपी बंगले और स्टेशन बजरिया क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।