ग्वालियर: पनिहार के बरई में 15 दिन से डेरा जमाए है बोत्सवाना से आई मादा चीता
बोत्सवाना से भारत लाई गई मादा चीता ने कूनो से निकलकर पनिहार क्षेत्र को बनाया अपना घर।
Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 01:27:32 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 01:27:50 PM (IST)
बोत्सवाना से आई मादा चीता।HighLights
- हाईवे के पास मूवमेंट से बढ़ी वन विभाग की चिंता
- पहले भी 8 महीने इसी क्षेत्र में रहा था एक चीता
- हादसे में मौत के बाद इस बार बरती जा रही विशेष सतर्कता
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पनिहार के बरई में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता विचरण कर रही है। यहां यह पिछले 15 दिन से डेरा जमाए हुए हैं। कूनो नेशनल पार्क की निगरानी टीम और ग्वालियर वन मंडल का स्टाफ संयुक्त रूप से नजर रखे हुए है।
चिंता इस बात की है कि यह चीता हाइवे के नजदीक न आ जाए। हाईवे की ओर रुख करने पर टीम सतर्क हो जाती है।
इससे पहले केजीपी वन चीता भी पनिहार क्षेत्र में पिछले आठ माह तक मूवमेंट कर चुका है। एक चीते की घाटीगांव में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बोत्सवाना से आठ चीतों को भारत लाया गया था जिसमें यह पनिहार पहुंची मादा चीता सीसीबी-3 है।