• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

तिरंगे की शान में निकली भव्य यात्रा, 'भारत माता के जयकारों' से गुंजायमान हुआ ग्वालियर

Mp Gwalior Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में भाजपा महानगर के सभी 17 मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, क्लबों, एनसीसी, एनएसएस, स्का...और पढ़ें

By Jogendra SenEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 11:23:38 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 11:24:10 AM (IST)
तिरंगे की शान में निकली भव्य यात्रा, 'भारत माता के जयकारों' से गुंजायमान हुआ ग्वालियर
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा l नईदुनिया

HighLights

  1. द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुआ कारवां
  2. एनसीसी, एनएसएस और युवाओं ने दिखाया जोश
  3. थीम रोड के फ्लैग प्वाइंट पर समापन

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा गुरुवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यात्रा में भाजपा महानगर के सभी 17 मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, क्लबों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं बड़ी संख्या में युवा छात्रों ने सहभागिता की।

द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

आंबेडकर मंडल की तिरंगा यात्रा द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुई। युवा राष्ट्र का गौरव तिरंगा को शान से लहराते हुए भारत माता का जयघोष कर रहे थे। नगर हर मार्ग पर तिरंगा नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पहले ही शहर तिरंगा मय हो गया। तिरंगा यात्रा में प्रदेश के वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया, उद्यानिकी एवं सामाजिक कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, सभापति मनोज तोमर, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर तिरंगा हाथों में थमकर चले।


महाराज बाड़े पर पहुंचकर पवैया ने राष्ट्र ध्वज के महत्व को बताते हुए कहा कि हर भारतीय का पहला दायित्व है कि यह राष्ट्र ध्वज समूचे विश्व में गर्व से लहराता रहे। भाजपा के 18 महानगर मंडलों की अलग-अलग स्थानों से तिरंगा यात्रा डीजे और ढोल-ताशे से शुरू हुई। यहां तिरंगा यात्राएं थीम रोड पर स्थित फ्लैग प्वाइंट पर पहुंची।

naidunia_image

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को ग्वालियर पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी बाइक पर सवार होकर निकले। पुलिसकर्मी हाथ में तिरंगा लहरा रहे थे। साथ में देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। नईदुनिया

naidunia_image