• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

शीतला माता मंदिर हादसा: घायलों से मिलने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे सीएम मोहन यादव के काफिले के आगे लेटी महिला, मचा हड़कंप

शीतला माता मंदिर के गेट पर हुए भीषण हादसे के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहे।

By Varun SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 05:11:20 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 11:11:11 PM (IST)
शीतला माता मंदिर हादसा: घायलों से मिलने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे सीएम मोहन यादव के काफिले के आगे लेटी महिला, मचा हड़कंप
हादसे में घायल मरीज से मिलते सीएम मोहन यादव। नईदुनिया

HighLights

  1. घायलों के बेहतर इलाज पर जोर
  2. पीड़ित परिजनों से मुलाकात और संवेदना
  3. दौरे के दौरान हंगामा और मारपीट

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शीतला माता मंदिर के गेट पर हुए भीषण हादसे के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सीधे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उपचार की जानकारी ली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया मुख्यमंत्री को घायलों की स्थिति और हादसे से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी देते नजर आए।

naidunia_image

ट्राॅमा सेंटर में घायलों से मिलते सीएम और सिंधिया।

पहली प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज

ट्रॉमा सेंटर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच जारी है और मामले में तत्काल कार्रवाई की गई है। यदि आवश्यकता पड़ी तो इससे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।


ट्रॉमा सेंटर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जाते समय सीएम का काफिला रोकने के लिए सड़क पर लेटी घायल की परिजन। https://t.co/nvpfCPNiOS

— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 19, 2026

काफिला निकलते समय सड़क पर लेटी घायल की परिजन

ट्रॉमा सेंटर से मुख्यमंत्री का काफिला रवाना होने के दौरान एक घायल की परिजन सड़क पर लेट गईं। इससे मौके पर अचानक हड़कंप मच गया। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

जीआरएमसी डीन के साथ मारपीट की सूचना

इसी दौरान जीआरएमसी के डीन मनोज शर्मा को थप्पड़ मारे जाने की सूचना भी सामने आई। घटना की परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी की पुष्टि की जानी बाकी है।

घायलों से मिलने के बाद मृतकों के स्वजन से करेंगे मुलाकात

बता दें, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हादसे में जान गंवाने वालों के स्वजन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। हादसे के बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी कर सकते हैं।

इसमें हादसे के कारणों, घायलों के उपचार और जिम्मेदारों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- पुलिस चेकपोस्ट होने के बाद भी नहीं रुका ओवरलोड ट्रक, ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में कैसे हुआ 14 मौतों वाला दर्दनाक हादसा?

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।