ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद शकील मंसूरी पर जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, बच्चों को लेकर हो गया था विवाद
घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के बाबा कपूर इलाके की बताई जा रही है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 03 May 2026 02:53:18 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 02:53:18 PM (IST)
ट्रामा सेंटर में भर्ती कांग्रेस पार्षद शकील मंसूरी। सोशल मीडियाHighLights
- बाबा कपूर दरगाह इलाके में हुआ विवाद
- कांग्रेस पार्षद शकील मंसूरी घायल
- पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
डिजीटल टीम, ग्वालियर: ग्वालियर नगर निगम के वार्ड-10 से कांग्रेस पार्षद और एमआईसी सदस्य शकील मंसूरी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के बाबा कपूर इलाके की बताई जा रही है।
बाबा कपूर की दरगाह पर चला था कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार बाबा कपूर की दरगाह पर शनिवार की रात में एक कार्यक्रम चल रहा था, जहां बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर शकील मंसूरी ने पुलिस को बुलाया, जिसके बाद मामला शांत करा दिया गया।
रविवार सुबह दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और गाली-गलौज की
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह दूसरे पक्ष के कुछ लोग दोबारा मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उनके पास हथियार भी थे। इसी दौरान उन्होंने शकील मंसूरी पर हमला कर दिया। हमले में मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें पहले सिविल डिस्पेंसरी हजीरा ले जाया गया, बाद में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।