ग्वालियर-प्रयागराज समेत कई ट्रेनें पुराने समय पर चलेंगी, हरपालपुर-बेलाताल दोहरीकरण का काम टला
रेलवे ने इस खंड में होने वाला नॉन इंटरलाकिंग कार्य निरस्त कर दिया है।
Publish Date: Fri, 27 Nov 2026 09:15:28 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Nov 2026 09:25:17 AM (IST)
HighLights
- नआइ कार्य निरस्त होने से राहत
- बदले समय में नहीं चलेंगी ट्रेनें
- नियमित समय पर चलेंगी छह ट्रेनें
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। हरपालपुर-बेलाताल रेलखंड पर दोहरीकरण के लिए प्रस्तावित तकनीकी कार्य फिलहाल टाल दिया गया है। रेलवे ने इस खंड में होने वाला नॉन इंटरलाकिंग (एनआई) कार्य निरस्त कर दिया है। इसके चलते ट्रेनों के परिचालन में पहले घोषित बदलाव भी वापस ले लिए गए हैं।
पुराने समय पर मिलेंगी ट्रेनें
ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस सहित झांसी मंडल की छह ट्रेनें अब निर्धारित तारीखों पर अपने नियमित समय के अनुसार चलेंगी। रेलवे के इस फैसले से उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्होंने ट्रेनों के निरस्त होने या समय बदलने की सूचना के आधार पर अपनी यात्रा की योजना में बदलाव किया था।
पहले जारी आदेश के मुताबिक ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस को 30 नवंबर से चार दिसंबर तक 90 मिनट की देरी से चलाया जाना था। अब यह ट्रेन भी इस अवधि में अपने पुराने समय पर ही चलेगी।
इन ट्रेनों का संचालन रहेगा सामान्य
- 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस: पांच और छह दिसंबर।
- 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस: छह और सात दिसंबर।
- 64613 झांसी-बांदा मेमू: पांच और छह दिसंबर।
- 64614 बांदा-झांसी मेमू: पांच और छह दिसंबर।
- 64611 झांसी-मानिकपुर मेमू: पांच और छह दिसंबर।
- 64612 मानिकपुर-झांसी मेमू: छह और सात दिसंबर।