• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में स्मार्ट मीटर से चार गुना बढ़ा बिजली का बिल, उपभोक्ता दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर

ग्वालियर में स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल चार गुना तक बढ़ गए हैं। शिकायतों के बावजूद कंपनी ने जांच में मीटरों को सही बताया है।

By Anoop BhargavEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 11:53:06 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 11:53:06 AM (IST)
ग्वालियर में स्मार्ट मीटर से चार गुना बढ़ा बिजली का बिल, उपभोक्ता दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर
स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बने। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्मार्ट मीटर से बिजली बिल कई गुना बढ़े।
  2. उपभोक्ता एक महीने से शिकायत कर रहे।
  3. पुराने उपकरण, फिर भी खपत बढ़ी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगते ही बिजली की खपत में अचानक कई गुना की वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे आमजन का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घरों में उपकरण वही पुराने हैं, कोई नया लोड नहीं बढ़ाया गया है, फिर भी मीटर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रहे हैं। इस समस्या को लेकर उपभोक्ता पिछले एक महीने से बिजली कंपनी के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।


केस 1: चार साल का रिकार्ड टूटा, एक महीने से भटक रहे राठौर

सिकंदर कंपू के निवासी आरएस राठौर पिछले एक माह से बिजली कंपनी के अधिकारियों के सामने गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जब से उनके घर में स्मार्ट मीटर लगा है, तब से बिजली की रीडिंग पहले की तुलना में करीब चार गुना अधिक आ रही है। राठौर ने तारीख वार मीटर की दौड़ती रफ्तार का जो ब्योरा दिया है, वह स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

  • 11 तारीख: 64 रीडिंग
  • 12 तारीख: सीधे 76 रीडिंग (सिर्फ 24 घंटे में भारी उछाल)
  • 14 तारीख: मीटर पहुंचा 92 पर
  • 16 तारीख: रीडिंग बढ़कर हो गई 108

केस 2: दिन के हिसाब से छलांग मार रही रीडिंग, 300 का बिल पहुंचा 1900 पार

ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला गोवर्धन कॉलोनी (सिकंदर कंपू जोन) के निवासी जितेन्द्र सिंह भदौरिया का सामने आया है। पहले साधारण मीटर में मई महीने की रीडिंग औसतन 64 से 78 यूनिट आती थी, जिससे बिल महज 250 से 300 रुपये आता था। लेकिन स्मार्ट मीटर लगते ही मई महीने की रीडिंग सीधे चार गुना बढ़कर 198 यूनिट बता दी गई। अब जो बिल पहले 300 रुपये आता था, वह सीधा 1700 से 1900 रुपये के बीच आ रहा है।

न कोई नया उपकरण, न अतिरिक्त लोड

क्षेत्र के उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली कंपनी बिना किसी पुख्ता जांच के बढ़े हुए बिल थमा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि घर का लोड या उपकरण बढ़े होते, तो बिजली बिल बढ़ना समझ आता है। लेकिन सब कुछ पहले जैसा होने के बावजूद मीटरों की यह जादुई रफ्तार बिजली कंपनी की तकनीक और साफ्टवेयर पर सवालिया निशान लगाती है।

इनका कहना है

नगर संभाग दक्षिण क्षेत्र के विभिन्न जोन से शिकायत मिलने के बाद विभाग द्वारा चेक मीटर लगाकर जांच कराई गई, लेकिन अब तक किसी भी मामले में मीटर के तेज चलने की पुष्टि नहीं हुई है। संतोष बिठ्ठल, उपमहाप्रबंधक, नगर संभाग दक्षिण

ये भी पढ़ें- ग्वालियर नगर निगम बोला सड़कें सुधरीं, याचिकाकर्ता ने बताया जर्जर; हाई कोर्ट ने मांगे नए फोटो