• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में फेसबुक फ्रेंड बनी ठग, निवेश के नाम पर 3.87 लाख रुपये की साइबर ठगी

फेसबुक पर महिला से दोस्ती के बाद निवेश के झांसे में आए ग्वालियर के युवक से 3.87 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू...और पढ़ें

By Vikram Singh TomarEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 12:56:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 12:56:00 PM (IST)
ग्वालियर में फेसबुक फ्रेंड बनी ठग, निवेश के नाम पर 3.87 लाख रुपये की साइबर ठगी
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती कर निवेश करना भारी पड़ गया। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फेसबुक दोस्ती के बाद ठगी की वारदात।
  2. निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया।
  3. 3.87 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती कर निवेश करना एक युवक को भारी पड़ गया। फेसबुक पर युवती बनकर संपर्क करने वाले साइबर ठगों ने पहले भरोसा जीता और फिर अधिक मुनाफे का लालच देकर युवक से 3 लाख 87 हजार 243 रुपये ऑनलाइन निवेश करा लिए।

रकम वापस मांगने पर उसे ब्लाक कर दिया गया। मामले में मुरार थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक पर हुई दोस्ती

पुलिस के अनुसार, मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी अमित शर्मा को अक्टूबर 2025 में फेसबुक पर रिद्धिमा शाह नाम की प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। शुरुआत में उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की, लेकिन बाद में दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। बातचीत के दौरान महिला ने खुद को निवेश की जानकारी रखने वाली बताकर अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया।


शुरुआती मुनाफा दिखाकर जीता भरोसा

आरोपित ने अमित को क्लब 21 माल नाम की वेबसाइट पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। भरोसा कायम करने के लिए पहले एक डमी प्लेटफॉर्म पर निवेश कराया गया, जहां उन्हें लाभ भी दिखाया गया। इसके बाद 11 दिसंबर से उन्होंने अलग-अलग किश्तों में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। शुरुआती 8,995 रुपये और 19,980 रुपये के निवेश पर उन्हें 36,131 रुपये का रिटर्न मिला, जिससे उनका भरोसा और मजबूत हो गया।

3.87 लाख रुपये निवेश, फिर हुआ ब्लॉक

विश्वास बढ़ने पर अमित ने 16, 17, 21 और 24 दिसंबर को कई किश्तों में कुल 3,87,243 रुपये आरोपित द्वारा बताए गए यूपीआई खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उन्होंने निवेश की गई राशि और मुनाफा निकालने की कोशिश की तो भुगतान नहीं हुआ। फेसबुक पर संपर्क करने का प्रयास करने पर आरोपित ने उन्हें ब्लॉक कर दिया और सभी संपर्क समाप्त कर दिए।

साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत

अपने साथ ठगी का एहसास होने पर अमित शर्मा ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मुरार थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, यूपीआई खातों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें- सागर: स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों ने गंवाई जान, एक बच्चा भी जख्मी; जैसीनगर थाना क्षेत्र की घटना