• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में 'ऑपरेशन Q-ATM' के तहत पहली FIR: साइबर ठगी के लाखों रुपये ATM से निकालने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन क्यू एटीएम इंडियन साइबर क्राइम का-ऑर्डिनेशन सेंटर द्वारा सभी प्रदेशों में शुरू किया गया है।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 08:45:45 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 08:46:17 AM (IST)
ग्वालियर में 'ऑपरेशन Q-ATM' के तहत पहली FIR: साइबर ठगी के लाखों रुपये ATM से निकालने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

HighLights

  1. लखनऊ और सीधी की ठगी का पैसा ग्वालियर में हुआ कैश आउट
  2. गोला का मंदिर BOI एटीएम फुटेज से हुई शिवांग और रमन की पहचान
  3. सर्वर फुटेज ट्रैकिंग से साइबर अपराधियों की धरपकड़ की मुहिम

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। लखनऊ और सीधी में हुए साइबर फ्राड का पैसा ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में रहने वाले दो युवकों ने एटीएम बूथ से निकाला। क्यू-एटीएम सर्वर से पुलिस ने दो आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। इस तरह की पहली एफआईआर यहां दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

लखनऊ और सीधी में साइबर ठगी का पैसा ग्वालियर के खातों में आया। एक खाते का एटीएम कार्ड गोला का मंदिर के बैंक आफ इंडिया के एटीएम बूथ पर उपयोग हुआ। शिवांग और रमन पैसा निकालते हुए नजर आए।

यह है ऑपरेशन क्यू-एटीएम

  • ऑपरेशन क्यू एटीएम इंडियन साइबर क्राइम का-ऑर्डिनेशन सेंटर द्वारा सभी प्रदेशों में शुरू किया गया है।
  • इसके मुताबिक साइबर ठगी के पैसों की निकासी करने वालों की गिरफ्तारी करना है।
  • इसके लिए एटीएम बूथ में क्यू एटीएम सर्वर में सेव हुए फुटेज की पड़ताल कर आरोपियों को चिन्हित करना है।
  • ठगी के पैसे जिन लोगों ने एटीएम बूथ से निकाले।
  • उनके फुटेज क्यू एटीएम सर्वर में सुरक्षित हो जाते हैं।
  • इन फुटेज को निकालकर आरोपियों की पहचान कर आरोपियों तक पुलिस पहुंच रही है।
  • इसी कार्रवाई को ऑपरेशन क्यू एटीएम का नाम दिया गया है।
  • इस ऑपरेशन की मॉनीटरिंग पुलिस मुख्यालय से हो रही है।