ग्वालियर मेले में भीख मांगते चार बच्चों को किया रेस्क्यू, बाल कल्याण समिति के समक्ष किए जाएंगे पेश
ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में सोमवार को चार बालक भिक्षावृत्ति की स्थिति में पाए गए। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन, महिला एवं बाल व ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 04:52:40 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 04:52:40 AM (IST)
ग्वालियर व्यापार मेला परिसर से 4 बच्चों का जिला प्रशासन ने किया रेस्क्यू। AI Generated ImageHighLights
- ग्वालियर मेला परिसर से चार बालक बचाए गए
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के निवासी बच्चे
- बच्चों को बालक गृह आदित्यम में सुरक्षित रखा
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने ग्वालियर व्यापार मेला परिसर के झूला सेक्टर में चार बालकों को भिक्षावृत्ति से बचाया। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गठित टीम ने बच्चों से प्रारंभिक पूछताछ की और उन्हें संरक्षण में लिया।
बालकों के परिवार और प्राथमिक जांच
प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि सभी बच्चे उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के ललितपुर क्षेत्र के निवासी हैं और लगभग एक माह पूर्व मेला अवधि के लिए ग्वालियर आए थे। माताओं को बच्चों को भिक्षावृत्ति में संलग्न न करने की समझाइश दी गई।
अस्थायी आश्रय और कानूनी प्रक्रिया
सभी बालकों को बाल कल्याण से संबंधित विधिक प्रावधानों के तहत प्रगति महिला मंडल संचालित बालक गृह स्थल आदित्यम में अस्थायी रूप से रखा गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बाल श्रम या भिक्षावृत्ति जैसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें। इसका उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया को सुनिश्चित करना है।