• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर को मिलेगी जाम से राहत, एयरपोर्ट से साडा क्षेत्र तक बनेगा 8.74 किमी लंबा कॉरिडोर

ग्वालियर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की नगर विकास योजना क्रमांक-4 (टीडीएस-04) के तहत 8.74 किलोमीटर लंबी और 40 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी।

By Priyank SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 09:21:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 09:21:20 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर को मिलेगी जाम से राहत,  एयरपोर्ट से साडा क्षेत्र तक बनेगा 8.74 किमी लंबा कॉरिडोर
जीडीए सीईओ ने किया स्थल निरीक्षण, नईदुनिया

HighLights

  1. 8.74 किमी लंबा और 40 मीटर होगा चौड़ा
  2. मध्य हिस्से में घटेगा यातायात का दबाव
  3. जीडीए सीईओ ने किया स्थल निरीक्षण

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के उत्तरी हिस्से में एयरपोर्ट से साडा क्षेत्र तक नया कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी है। ग्वालियर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की नगर विकास योजना क्रमांक-4 (टीडीएस-04) के तहत 8.74 किलोमीटर लंबी और 40 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी।

यह सड़क एयरपोर्ट को सीधे साडा क्षेत्र से जोड़ेगी। इससे शहर के उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के बीच आवागमन का वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और शहर के मध्य हिस्से में यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

सीईओ ने किया योजना स्थल का निरीक्षण

राज्य शासन से योजना को स्वीकृति मिलने के बाद जीडीए ने इसके क्रियान्वयन की तैयारी तेज कर दी है। रविवार को प्राधिकरण की सीईओ अनीशा श्रीवास्तव ने अभियंताओं और कंसल्टेंट के साथ योजना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक सुविधाओं और प्रक्रियाओं से जुड़े कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।


यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में अब AI से होगी छात्रों और पढ़ाई की निगरानी, लॉन्च किए गए तीन पोर्टल

योजना के तहत बनने वाला मार्ग शहर के उत्तरी हिस्से में पूर्व से पश्चिम दिशा तक विकसित होगा। एयरपोर्ट और औद्योगिक क्षेत्रों से निकटता के कारण इसके आसपास व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार की संभावना भी है। योजना में स्कूल, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और सामुदायिक भवन जैसी सामाजिक सुविधाएं भी प्रस्तावित की गई हैं।

जीडीए के अनुसार इस कारिडोर से शहर के संतुलित विकास को गति मिलने के साथ नए क्षेत्रों में व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए अवसर तैयार होंगे। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कार्यपालन यंत्री देवेंद्र गुप्ता, सहायक यंत्री सुनील शुक्ला, उपयंत्री जगदीश गुप्ता और कंसल्टेंट मेसर्स कलाआकार एंड एसोसिएट के प्रतिनिधि शाहरुख खान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- MP में लापरवाही के फेर में फंसा स्ट्रीट लाइटों का प्रोजेक्ट, राजमार्गों पर शुरू नहीं हुई स्मार्ट लाइटिंग

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।