ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद दुल्हन ने उठाया खौफनाक कदम, मायके वालों का आरोप- दहेज में स्कॉर्पियो मांगी
नवविवाहिता के मायके वालों का कहना है- दामाद और ससुराल वाले स्कार्पियो एस-11 मांग रहे थे। उनकी बेटी का गला दबाया गया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 02 May 2026 10:14:46 AM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 10:16:49 AM (IST)
अस्पताल में भर्ती नवविवाहिता सपना गुर्जर। नईदुनियाHighLights
- मायके पक्ष बोला- स्कार्पियो नहीं देने पर बेटी को किया प्रताड़ित
- 25 अप्रैल को हुई थी शादी, 28 अप्रैल को अस्पताल पहुंची नवविवाहिता
- 25 अप्रैल को हुई थी शादी, 28 अप्रैल को अस्पताल पहुंची नवविवाहिता
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के महज दो दिन बाद ही नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। नवविवाहिता जिंदगी-मौत से लड़ रही है। वह कोमा में जा चुकी है। उसके मायके वालों का कहना है- दामाद और ससुराल वाले स्कार्पियो एस-11 मांग रहे थे।
घर पहुंचते ही ताने मारे
जब स्कार्पियो नहीं दी तो घर पहुंचते ही बारात के स्वागत को लेकर ताने मारना शुरू कर दिए। अंजाम भुगतने तक की धमकी दी। स्वजन ने आरोप लगाया है- उनकी बेटी का गला दबाया गया है। इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस अधिकारी घटनास्थल की जांच करने पहुंचे।
भिंड के सुकांड गांव की रहने वाली है नवविवाहिता
भिंड जिले के गोरमी स्थित सुकांड गांव के रहने वाले रामाधार गुर्जर की 22 वर्षीय बेटी सपना की शादी ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके में लक्ष्मणगढ़ निवासी सौरभ पुत्र पान सिंह गुर्जर से तय हुई थी। सौरभ अभी पढ़ाई कर रहा है। नौकरी तक नहीं करता। 15 अप्रैल को लगुन थी। लगुन से दो दिन पहले ही आठ लाख रुपये मांगे। यह रुपये सौरभ व उसके स्वजन को दे दिए।
25 अप्रैल को हुई थी शादी
इसके बाद 25 अप्रैल को शादी हुई। बारात लेकर यह लोग सुकांड ही आए थे। यहां स्कार्पियो एस-11 की मांग पर अड़ गए। उन्हें बताया कि अभी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है, जल्द ही गाड़ी भी दे देंगे। इसके बाद यह लोग नाराज होकर चले गए। सपना विदा होकर ससुराल पहुंची तो सौरभ, उसके स्वजन ताना मारने लगे। इन लोगों ने कहा- बरात का स्वागत नहीं किया गया। खाना भी अच्छा नहीं था। रामाधार ने आरोप लगाया कि यह बात सपना ने उसे फोन पर बताई थी।
दूल्हे ने ससुराल दी घटना की सूचना
उन्होंने बेटी को ही समझाया। 28 अप्रैल को सौरभ ने रामाधार व उनके बेटे को फोन कर सूचना दी कि सपना ने फांसी लगा ली है। जब यहां पहुंचे तो अस्पताल में सपना भर्ती थी। रामाधार का आरोप है- सपना का गला दबाया गया है। रामाधार व अन्य लोग एसएसपी धर्मवीर सिंह से मिलने के लिए शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। एसएसपी ने तुरंत सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार को बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं।
पत्नी गई मायके, घर पर युवक ने फांसी लगाई
उधर, पनिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरई गांव में रहने वाले टिंकू जाटव उम्र 28 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह मजदूरी करता था। दो दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी। घर पर टिंकू व उसकी मां ही थे। रात को टिंकू खाना खाकर कमरे में गया। सुबह फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वह शराब पीने का आदी था। आशंका है- नशे में उसने आत्महत्या की है।
महिला ने लगाई फांसी
इधर, तिघरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तालपुरा की रहने वाली 57 वर्षीय बैजंती पत्नी स्व. सीताराम कुशवाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है- गृहक्लेश से तंग आकर महिला ने फांसी लगाई है।