• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

बेटी के लिए पिता ने 60 की उम्र में दी किडनी, वर्षों तक इलाज के लिए दौड़े, आखिर जिंदगी की जंग हार गई

सेवानिवृत्त डीएसपी देवेंद्र सिंह कुशवाह ने बेटी खुशबू की जिंदगी बचाने के लिए करीब 60 वर्ष की उम्र में अपनी किडनी दान की। इलाज के बावजूद बेटी का निधन ह...और पढ़ें

By Anoop BhargavEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 09:01:10 AM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 09:01:10 AM (IST)
बेटी के लिए पिता ने 60 की उम्र में दी किडनी, वर्षों तक इलाज के लिए दौड़े, आखिर जिंदगी की जंग हार गई
बेटी के लिए पिता ने 60 की उम्र में दी किडनी। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. पिता ने बेटी के लिए अपनी किडनी दान करने का फैसला किया।
  2. करीब 60 वर्ष की उम्र में किडनी प्रत्यारोपण कराया गया।
  3. प्रत्यारोपण के बाद कुछ वर्षों तक बेटी स्वस्थ रही।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बेटी की जिंदगी बचाने के लिए एक पिता अपना अंग तक दान कर दे और वर्षों तक उसके इलाज के लिए हर संभव प्रयास करता रहे, इससे बड़ा त्याग शायद ही कोई हो। ग्वालियर के सेवानिवृत्त डीएसपी देवेंद्र सिंह कुशवाह और उनकी बेटी खुशबू की कहानी पिता के इसी निस्वार्थ प्रेम की मिसाल है।

बिना संकोच के लिया किडनी देने का फैसला

करीब 60 वर्ष की उम्र में जब डाक्टरों ने खुशबू के लिए किडनी प्रत्यारोपण की जरूरत बताई तो देवेंद्र सिंह ने बिना किसी संकोच के अपनी किडनी देने का फैसला किया।

इलाज के लिए लगातार करते रहे संघर्ष

किडनी प्रत्यारोपण के बाद कुछ वर्षों तक खुशबू की तबीयत ठीक रही। परिवार को उम्मीद थी कि अब वह सामान्य जीवन जी सकेगी। लेकिन समय के साथ उसकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी। बेटी को बचाने की उम्मीद में पिता ग्वालियर से भोपाल और अन्य शहरों तक इलाज के लिए लगातार दौड़ते रहे। डाक्टरों से सलाह लेने से लेकर उपचार की व्यवस्था तक उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।


बीमारी के आगे नहीं बच सकी बेटी की जिंदगी

बीमारी के आगे बेटी की जिंदगी आखिर नहीं बच सकी। खुशबू के निधन से परिवार गहरे दुख में है। पीछे रह गई है एक ऐसी कहानी, जिसमें पिता ने अपनी किडनी देकर बेटी को जिंदगी देने की कोशिश की और आखिरी वक्त तक उसकी सांसों के लिए संघर्ष करते रहे। वक्त बेटी को छीन ले गया, लेकिन पिता का यह त्याग हमेशा उनके रिश्ते की सबसे मार्मिक गवाही बना रहेगा।