• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • जन्‍माष्‍टमी
  • गणेशोत्‍सव
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • विकसित यूपी
  • मानसून
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में जन्माष्टमी पर गोपाल मंदिर पहुंचना चुनौती, फूलबाग-गुरूद्वारा मार्ग बंद, खुलेगा या नहीं फैसला आज

जन्माष्टमी पर गोपाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ सकती है। एलीवेटेड रोड निर्माण से फूलबाग-गुरुद्वारा मार्ग बंद है। गुरुवार को रास्ता खुलन...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 09:26:04 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 09:33:43 AM (IST)
ग्वालियर में जन्माष्टमी पर गोपाल मंदिर पहुंचना चुनौती, फूलबाग-गुरूद्वारा मार्ग बंद, खुलेगा या नहीं फैसला आज
ग्वालियर में जन्माष्टमी पर गोपाल मंदिर पहुंचना चुनौती। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. फूलबाग-गुरुद्वारा मार्ग बंद होने से श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ी।
  2. जन्माष्टमी पर गोपाल मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रहती।
  3. ट्रैफिक पुलिस मार्ग खुलवाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सबसे ज्यादा भीड़ फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर पर रहती है। गोपाल मंदिर की तरफ जाना इस बार सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि एलीवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते फूलबाग से गुरूद्वारा तक का मार्ग बंद है।

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले मार्ग खोलने के लिए निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों से बात की है। संभावना है कि मार्ग शुरू हो सकता है। यह गुरुवार को तय हो जाएगा।


मार्ग खुलवाने के लिए यातायात पुलिस के प्रयास

यहां बता दें कि गुरूद्वारा से फूलबाग की तरफ जाने वाले रास्ते को पहले ही चालू कर दिया गया है। जिससे अब यहां से वाहन सीधे जा रहे हैं। फूलबाग से गुरूद्वारा जाने वाला मार्ग चालू नहीं हैं। गोपाल मंदिर जाने के लिए यही मार्ग प्रमुख है। इसलिए इस मार्ग को खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों से बात की है।

मार्ग चालू नहीं हुआ तो मानस भवन से जाना होगा

संभावना है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर यह मार्ग शुरू हो सकता है। अगर मार्ग गुरुवार शाम को शुरू नहीं हुआ तो मानस भवन से होते हुए जाना होगा। यहीं वाहन खड़े होंगे।

मार्ग शुरू करने की कोशिश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कोशिश है कि यह मार्ग शुरू हो जाए। इसे लेकर बात की है। गुरुवार को तय हो जाएगा। अभिषेक रघुवंशी, यातायात थाना प्रभारी, झांसी रोड

सीएम का दौरा: जगह-जगह लगा जाम

सीएम डा.मोहन यादव का बुधवार को शहर में आगमन हुआ। मेला ग्राउंड के आसपास के रास्ते पर दिन में रुक-रुककर जाम लगा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शहर के अंदर से ही बसें बाहर की तरफ रवाना हुई। मेला ग्राउंड से एक साथ बसें रवाना हुई। जिससे जगह-जगह जाम लगा। पड़ाव पुल, स्टेशन बजरिया, रेसकोर्स रोड, पड़ाव आरओबी, एलआइसी तिराहा, गोला का मंदिर चौराहा, डीडी नगर चौराहा पर जाम लगा।

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनें, झांसी-मथुरा के बीच चार स्पेशल ट्रेनें, ग्वालियर-दतिया-मुरैना यात्रियों को फायदा मिलेगा