• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

'वो मुझे मार डालेगा', दो घंटे पहले मकान मालिक को दी थी जानकारी, चरित्र संदेह में पति ने गला घोंटकर की हत्या

ग्वालियर के हजीरा में चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी आरती धाकड़ की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुट...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 08:23:23 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 08:42:11 AM (IST)
'वो मुझे मार डालेगा', दो घंटे पहले मकान मालिक को दी थी जानकारी, चरित्र संदेह में पति ने गला घोंटकर की हत्या
महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। (नईदुनिया)

HighLights

  1. हजीरा में पति ने पत्नी की हत्या।
  2. चरित्र संदेह बना हत्या की वजह।
  3. आरोपी वारदात के बाद फरार हुआ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। हजीरा के आरा मिल इलाके में बुधवार दोपहर करीब एक बजे महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला के नशेड़ी पति ने अपने मौसेरे भाई के घर वारदात को अंजाम दिया। यह उसका दूसरा पति था। पहले पति से झगड़े के बाद महिला अलग रहने लगी थी।

वह पति की प्रताड़ना से त्रस्त होकर देवर के घर बच्चों के साथ रह रही थी। रात से ही महिला का पति उसे परेशान कर रहा था। महिला को अंदेशा था कि उसका पति उसकी हत्या कर सकता है। उसने यह बात अपनी मकान मालिक को करीब दो घंटे पहले ही बताई थी। इसके दो घंटे बाद ही उसका शव कमरे में मिला।


पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। आरोपी की तलाश चल रही है। हत्या की वजह चरित्र संदेह बताई गई है। आरोपी को शक था कि उसके मौसेरे भाई और पत्नी के बीच संबंध हैं।

ये है पूरा मामला

  • मूल रूप से मुरैना जिले के कैलारस की रहने वाली 35 वर्षीय आरती धाकड़ की पहली शादी अतर सिंह धाकड़ से हुई थी। इसके बाद उसके दो बच्चे हुए। पति से झगड़ा होता था। इसके चलते वह अतर सिंह से अलग हो गई। वह ग्वालियर आकर रहने लगी। यहां उसके साथ दोनों बच्चे थे। महिला हजीरा स्थित आरा मिल में किराये से रहती थी।
  • करीब तीन साल पहले आरती की दोस्ती धर्मेंद्र दौहरे से हो गई। धर्मेंद्र ने उससे शादी कर ली, लेकिन धर्मेंद्र शराब पीने का आदी था। इसके चलते वह उसके साथ मारपीट करता था। धर्मेंद्र का घर छोड़कर वह आरा मिल में ऊषा तोमर के मकान में किराये से रहने वाले संजू दौहरे के घर आ गई। संजू धर्मेंद्र का मौसेरा भाई है।

  • संजू ई-रिक्शा चलाता है। रात को धर्मेंद्र घर में आ गया और झगड़ा करने लगा। इसके बाद सुबह संजू ई-रिक्शा लेकर निकल गया। घर के अंदर धर्मेंद्र और आरती ही थे। दोपहर करीब एक बजे धर्मेंद्र ने आरती का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान संजू आ गया तो धर्मेंद्र बाहर की तरफ भागने लगा। संजू ने देखा कि अंदर आरती मृत पड़ी है। फिर पुलिस को सूचना दी गई।
  • ई-रिक्शा चलाकर बच्चों को पाल रही थी आरती

    • आरती ई-रिक्शा चलाकर बच्चों को पाल रही थी। वह ऊषा तोमर का ई-रिक्शा ही चलाती थी। आरोपी स्टेशन के आसपास वह आरती को परेशान करता रहा। इसके बाद आरती घर लौट आई। वह साथ में घर आ गया। सुबह से फिर झगड़ना शुरू कर दिया।
    • संजू के जाने के बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। ऊषा ने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। संजू आ गया तो बोला कि आरती अंदर कपड़े बदल रही है। फिर अचानक धर्मेंद्र ने दौड़ लगा दी। संजू ने अंदर देखा तो आरती मृत पड़ी थी। वह उसके पीछे दौड़ा, लेकिन पकड़ नहीं सका।

    किले से धक्का देकर मारने की कोशिश की थी

    जब पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो सामने आया कि धर्मेंद्र ने करीब दो माह पहले किले से आरती को धक्का दे दिया था। उसके हाथ-पैर में चोट आई थी, लेकिन वह बच गई थी।

    ये खबर पूरी पढ़ें- ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बबर्रता: चोरी के शक में यात्रियों ने युवक को हाथ बांधकर बेरहमी से पीटा; लापरवाही पर SI सस्पेंड

    बच्चे नानी के घर थे

    आरती के दोनों बच्चे मुरैना में नानी के घर थे। बुधवार को इन्हें घर लाना था, लेकिन आरती धर्मेंद्र की वजह से जा ही नहीं पाई। सुबह से संजू और उसके बीच संबंध के आरोप लगाकर झगड़ा कर रहा था।

    जल्द ही आरोपी को करेंगे गिरफ्तार

    महिला की उसके पति ने ही हत्या की है। आरोपी के मौसेरे भाई के घर यह घटना की गई है। चरित्र संदेह में घटना कर आरोपी फरार हो गया। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नागेंद्र सिंह सिकरवार, सीएसपी, महाराजपुरा सर्किल