• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर-झांसी हाईवे पर रेंगता मिला 10 फीट का अजगर, इलाके में फैली दहशत, वन विभाग को दी जानकारी

ग्वालियर-झांसी हाईवे पर अजगर दिखाई देने से वहां दहशत फैल गई।

By Kuldeep SaxenaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 12:39:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 12:39:14 PM (IST)
ग्वालियर-झांसी हाईवे पर रेंगता मिला 10 फीट का अजगर, इलाके में फैली दहशत, वन विभाग को दी जानकारी
ग्वालियर-झांसी हाईवे पर दिखा अजगर, फाइल फोटो

HighLights

  1. ग्वालियर-झांसी हाईवे पर दिखा अजगर
  2. 10 फीट का अजगर दिखने पर दहशत
  3. लोगों ने वन विभाग को दी जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर अजगर दिखाई देने से वहां दहशत फैल गई। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर अब्बास के ढाबे के सामने करीब 10 फीट लंबा अजगर बीच सड़क पर पहुंच गया। अजगर को देखने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका।

लोगों ने वन विभाग की टीम से अजगर को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अजगर को जल्दी से जल्दी पकड़ा जाए इससे बच्चों में डर पैदा हो गया है। वन विभाग को जानकारी दे दी गई है।


इससे पहले अंबाह में मिला था अजगर

इससे पहले मुरैना जिले के अंबाह कस्बे के किशनपुरा के बंबा के पास सोमवार की रात को सड़क पार कर रहे अजगर को सर्पमित्र बृजेश ने देखा। सड़क पर वाहनों की आवाजाही के कारण अजगर की जान को खतरा देखते हुए बृजेश ने उसे पकड़कर बोरी में सुरक्षित रख दिया।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में स्टेट हाईवे पर चिन्हित होंगे गोवंश के डेरे, बनेगा जीरो कैटल कॉरिडोर

कार के इंजन में घुस गया था अजगर

उन्होंने सोचा था कि सुबह वन विभाग को सूचना देकर अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। लेकिन रात में ही अजगर बोरी से निकलकर पास खड़ी एक कार के इंजन में जा घुसा। सुबह कार में परेशानी आने पर मिस्त्री को बुलाया गया। गाड़ी के हिस्से खोलने पर इंजन में लगभग 10 से 12 फीट का अजगर दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें- 'बिना अतिक्रमण हटाए पैसा खर्च करना बेईमानी', मुरार नदी की सफाई पर ग्वालियर हाईकोर्ट सख्त