बिलौआ गोलीकांड के अपराधियों को VIP ट्रीटमेंट, काली स्कॉर्पियो से मेडिकल कराने ले गई पुलिस, दारोगा बोले- सरकारी गाड़ी उपलब्ध नहीं थी
Gwalior News: बिलौआ में खदान संचालन को लेकर हुई गोलीबारी में पुलिस आरोपितों को काली स्कॉर्पियो में बैठाकर मेडिकल कराने सरकारी अस्पताल पहुंची। इसे लेकर ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 10:49:22 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 10:49:18 AM (IST)
बिलौआ गोलीकांड के अपराधियों को VIP ट्रीटमेंट, काली स्कॉर्पियो से मेडिकल कराने ले गई पुलिसHighLights
- वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित
- समर्थकों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की थी
- चर्चा है कि आरोपितों की ही गाड़ी थी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिलौआ में खदान संचालन को लेकर हुई गोलीबारी में पुलिस आरोपितों को काली स्कॉर्पियो में बैठाकर मेडिकल कराने सरकारी अस्पताल पहुंची। इसे लेकर बिलौआ पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जब इस संबंध में मेडिकल कराने पहुंचे दारोगा राजवीर सिंह यादव से बात की गई तो बोले- सरकारी गाड़ी उपलब्ध नहीं थी। इसलिए किराये की गाड़ी से आरोपितों को लेकर गए थे।
जब उनसे किराया और गाड़ी किराये पर देने वाली एजेंसी का नाम पूछा तो चुप्पी साध गए। एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।
समर्थकों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की थी
बिलौआ में खदान संचालन को लेकर शनिवार दोपहर संदीप शर्मा और माेहित शर्मा में आमने-सामने गोलियां चली थी। इनके समर्थकों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की थी। पहले खदान के अंदर फिर सड़क पर गोलीबारी हुई। इस मामले में पुलिस अब तक छह आरोपित पकड़ चुकी है। जिसमें संदीप शर्मा, रोशन शर्मा, गौरव शर्मा, नीतेश शर्मा, आशु पाराशर, मोहित शर्मा को गिरफ्तार किया है।
अपराधियों का मेडिकल होना था
गौरव और मोहित को पुलिस काली स्कार्पियो एमपी07 जेडएल 8924 में बैठाकर सरकारी अस्पताल ले गई। यहां अपराधियों का मेडिकल होना था। यह गाड़ी पुलिस की नहीं बल्कि निजी थी। इसे लेकर पुलिस पर आरोपितों को वीवीआइपी ट्रीटमेंट देने के आरोप लग रहे हैं।
दारोगा बोले- किराये पर ली गाड़ी
दारोगा राजवीर सिंह यादव आरोपितों को काली रंग की स्कार्पियो से ले गए थे। उनके साथ अन्य पुलिसकर्मी भी थे। जब उनसे यह सवाल किया गया तो बोले कि सरकारी गाड़ी उपलब्ध न होने पर किराये की गाड़ी ली गई है। टैक्सी कोटे की गाड़ी पर पीले रंग की नंबर प्लेट होती है। इस पर सामान्य नंबर प्लेट थी।
यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो के लिए नवविवाहिता को भूखा रखा, समझाने पहुंचे पिता को बेहरमी से पीटा... ग्वालियर में दहेज मांगने पर बढ़ा विवाद
चर्चा यह भी....आरोपितों की ही गाड़ी
इस मामले में यह भी चर्चा है कि आरोपितों की ही गाड़ी है। जिससे इन्हें ले जाया गया। इसकी तथ्य की पुष्टि नईदुनिया नहीं करता।