• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में बरसा 8.7 मिमी पानी, तापमान में आई गिरावट; 4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार

Gwalior Weather News: मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर सायक्लोनिक सुर्कुलेशन बना हुआ है। साथ ही उत्तरप्रदेश ...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 10:39:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 10:41:04 AM (IST)
ग्वालियर में बरसा 8.7 मिमी पानी, तापमान में आई गिरावट; 4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार
दोपहर में हुई तेज वर्षा के दौरान निकलते वाहन चालकlनईदुनिया

HighLights

  1. बारिश से घटे पारा, उमस से मिली राहत
  2. भितरवार में सबसे ज्यादा 47 मिमी बारिश
  3. जानिए क्यों बदला मौसम का मिजाज

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। आखिर इंतजार के बाद गुरुवार दोपहर को शहर के ऊपर राहत की बूंदे गिरी। हालांकि दोपहर में तेज वर्षा की शुरुआत हुई, लेकिन बाद में रिमझिम वर्षा होती रही। इस वर्षा से लोगों को तीखी उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि शहर में 8.7 मिमी वर्षा ही हुई, लेकिन सबसे अधिक वर्षा भितरवार में 47 मिमी दर्ज की गई। वर्षा से दोपहर से लेकर शाम तक पांच डिसे की गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों उमस कम हुई और लोगों को राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज शुक्रवार समेत चार दिन तक अंचल कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

उत्तर पश्चिमी मप्र के ऊपर बना हुआ है सायक्लोनिक सुर्कुलेशन

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर सायक्लोनिक सुर्कुलेशन बना हुआ है। साथ ही उत्तरप्रदेश के ऊपर से मानसूनी ट्रफ लाइन गुजर रही है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना निम्नदाब का क्षेत्र डीप डिप्रेशन में बदल गया है। इन सभी वजह से गुरुवार को शहर सहित अंचल में वर्षा हुई है और आगामी चार दिनों तक अंचल में अलग अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी।


पिछले चार दिन से छा रहे थे बादल, लेकिन बरसे नहीं

पिछले चार दिन से लगातार अंचल के ऊपर बादल तो आ रहे थे, लेकिन वर्षा नहीं हो रही थी। ऐसे में वातावरण में नमी बढ़ जाती और धूप निकलने पर लोगों को तीखी उमस परेशान करती। लेकिन गुरुवार को बादल भी छाए भी और बरसे भी, जिससे लोगों को राहत मिली।

सबसे अधिक वर्षा भितरवार में, सबसे कम घाटीगांव में

अंचल में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा भितरवार क्षेत्र में 47 मिमी दर्ज की गई। साथ ही सबसे कम वर्षा 4.4 मिमी घटीगांव क्षेत्र में दर्ज की गई। इसके अलावा डबरा में 14 मिमी, चीनोर में 17.2 मिमी, ग्वालियर में 8.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अभी तक शहर में कुल वर्षा 391.5 मिमी व पूरे जिले में 458.5 मिमी वर्षा हुई है।