• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर रहा मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर, पारा 35 पार; मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ दतिया के ऊपर बनी हुई है। ऐसे में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया ह...और पढ़ें

By Priyank SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 02:21:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 02:22:45 PM (IST)
ग्वालियर रहा मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर, पारा 35 पार; मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
सोमवार को नदी गेट चौराहा पर आसमान में छाए बादलों का दृश्य दिखाई दियाl नईदुनिया

HighLights

  1. उमस और गर्मी से लोग बेहाल
  2. दतिया के ऊपर मानसून ट्रफ
  3. अगले 24 घंटों में हल्की बारिश की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सोमवार को लगातार दूसरे दिन शहर ऊपर आंशिक रूप से बादलों की मौजूदगी बनी रही। अधिकतर समय धूप खिली रही और हवा में मौजूद नमी के कारण लोगों को भीषण उमस ने परेशान किया। पारा एक बार फिर बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिसके चलते लोगों को गर्मी ने परेशान किया। प्रदेश के अन्य शहरों के मुकाबले ग्वालियर में दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं दूसरे नंबर खजुराहो रहा, जहां पारा 34 डिसे पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ दतिया के ऊपर बनी हुई है। ऐसे में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मंगलवार सुबह से बादलों का डेरा रहा लेकिन बरसे नहीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ा वैसे-वैसे लोग उमस से परेशान दिखे।


शहर में पिछले दो दिन से मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते तापमान में उछाल दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को आसमान में बादलों की आंशिक मौजूदगी के कारण खिली तेज धूप ने पारे में और बढ़ोतरी कर दी।


स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिसे की बढ़त के साथ 35.1 डिसे दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.0 डिसे अधिक है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 0.1 डिसे की आंशिक वृद्धि के साथ 27.2 डिसे दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.0 डिसे अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तरी मध्यप्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उसी स्थान पर स्थिर है। मानसून ट्रफ बीकानेर, दतिया, उत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से होकर डाल्टनगंज, दीघा से बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आगामी 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है।