• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बदहाली: महंगी फीस के बाद भी लिफ्ट बंद और गिर रही फाल्स सीलिंग

Gwalior Medical College News: सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सामान्य ओपीडी के लिए 25 रुपये, प्राइवेट ओपीडी के 500, भर्ती के 200, एक्स-रे के 100, अल्ट्रा...और पढ़ें

By Anoop BhargavEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 02:49:34 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 02:50:14 PM (IST)
ग्वालियर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बदहाली: महंगी फीस के बाद भी लिफ्ट बंद और गिर रही फाल्स सीलिंग
यूरोलाजी  वार्ड  में  गिरी  हुई  फाल्स  सीलिंग  के  नीचे  इलाज  कराते  मरीज और तीन  लिफ्ट  में दो बंद एक चालू  । नईदुनिया

HighLights

  1. लिफ्ट बंद, मरीज परेशान
  2. फाल्स सीलिंग से बड़ा खतरा
  3. सीएम हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर मरीजों और उनके स्वजन की परेशानी अब सीएम हेल्पलाइन तक पहुंच चुकी है, लेकिन इसके बावजूद गजराराजा मेडिकल कालेज (जीआरएमसी) प्रबंधन की ओर से समस्या के समाधान को लेकर ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

अस्पताल में पांच में से तीन लिफ्ट खराब हैं, मरीजों की लिफ्ट में अंधेरा है और कई फ्लोर पर फाल्स सीलिंग क्षतिग्रस्त होने के साथ उसके हिस्से गिरने का खतरा बना हुआ है। इन समस्याओं को लेकर शिकायतें होने के बावजूद मरम्मत के प्रस्ताव अब तक फाइलों से बाहर नहीं निकल पाए हैं।


सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सामान्य ओपीडी के लिए 25 रुपये, प्राइवेट ओपीडी के 500, भर्ती के 200, एक्स-रे के 100, अल्ट्रासाउंड के 200, कलर डाप्लर के 600 और ईसीजी के 100 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। इसके बावजूद मरीजों को इलाज के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

एक हजार करोड़ के प्रस्ताव पर मौजूदा सुविधाएं बदहाल

एक ओर जीआरएमसी प्रबंधन करीब एक हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार कर अस्पताल और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर मौजूदा अस्पताल में लिफ्ट और फाल्स सीलिंग जैसी बुनियादी समस्याएं दूर नहीं हो पा रही हैं। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पहुंचने के बाद भी यदि मरीजों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो यह प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। मरीज के स्वजन रामकेश सिंह का कहना है कि नई सुविधाओं के दावों से पहले अस्पताल में मौजूद व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाना जरूरी है।

naidunia_image