• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

भाई पत्नी को भगा ले गया तो पति ने एसी मैकेनिक को पीट-पीटकर मार डाला, ग्‍वालियर की घटना

उसका भाई बिक्कू उर्फ विकास राजावत कालोनी में रहने वाले सूरज जाटव की पत्नी को गुजरात भगा ले गया है। महिला नौ फरवरी को घर से निकली थी। सूरज को जब इसकी ज...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 11:55:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 12:00:36 AM (IST)
भाई पत्नी को भगा ले गया तो पति ने एसी मैकेनिक को पीट-पीटकर मार डाला, ग्‍वालियर की घटना
ग्‍वालियर में हत्‍या का मामला।

HighLights

  1. लाश नदी में फेंकी वीडियो Call कर कहा-पत्नी से बात करा दे।
  2. फिर बोला भाई का शव ले जाना ग्वालियर के सिरोल की घटना।
  3. जानकारी मिली है कि दो बार पहले भी जा चुकी है यह महिला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के सिरोल इलाके में युवक की पीटपीट कर हत्या कर आरोपितों ने उसका शव मुरार नदी में फेंक दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की है। बताया कि मृत युवक का भाई आरोपित की पत्नी को भगा ले गया है।

इसका बदला लेने के लिए उसने यह वारदात की है। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार निवासी दिनेश इंदौरिया एसी मैकेनिक था।

उसका भाई बिक्कू उर्फ विकास राजावत कालोनी में रहने वाले सूरज जाटव की पत्नी को गुजरात भगा ले गया है। महिला नौ फरवरी को घर से निकली थी। सूरज को जब इसकी जानकारी लगी तो बुधवार को उसने फोन कर दिनेश को सिरोल इलाके में बुलाया।


मुरार नदी के किनारे सूरज, गौरव और उसके अन्य साथियों ने दिनेश को बेरहमी से पीटा। उसका लहूलुहान चेहरा बिक्कू को वीडियो Call कर दिखाया। कहा कि भाई को बचाना है तो पत्नी से बात करा, फिर बोला कि उसे पीटा है, उसकी लाश ले जाना।

बिक्कू ने अपने मामा को भेजा लेकिन दिनेश का पता नहीं चला। बिक्कू के स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। बता दें, जिस महिला को लेकर यह विवाद हुआ, वह तीसरी बार घर से भागी है। सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगौली और उनकी टीम ने सूरज और गौरव के घर पहुंची तो यह गायब मिले।