• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

Independence Day 2026: ग्वालियर के मुहानों पर लगे नाके, 48 घंटों तक हर आने-वाले पर नजर; होटल और लाज भी खंगाले

ग्वालियर में महाराजपुरा, पुरानी छावनी, सिरोल, झांसी रोड, बेला की बावड़ी, तिघरा रोड और सिकरोदा चौराहा पर नाके लगाए गए हैं।

By amit mishraEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 08:39:23 AM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 08:43:41 AM (IST)
Independence Day 2026: ग्वालियर के मुहानों पर लगे नाके, 48 घंटों तक हर आने-वाले पर नजर; होटल और लाज भी खंगाले
ग्वालियर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट पर। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बाहर से आने वाली गाड़ियों को पूछताछ के बाद ही शहर में प्रवेश दिया जा रहा है
  2. हर चौराहे पर चेकिंग प्वाइंट और 13 जगह फिक्स पिकेट लगाए गए हैं
  3. बाहर से आकर शहर में रुके लोगों से आने का कारण पूछा जा रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस हाइअलर्ट मोड पर है। शहर के मुहानों पर नाके लगाए गए हैं। 48 घंटों तक हर आने-जाने वाली गाड़ी पर पुलिस की बारीक नजर रहेगी। बाहर की गाड़ियों को शहर की सीमा में पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। होटल, धर्मशाला और लाज भी पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिए हैं।

  • शहर के महाराजपुरा, पुरानी छावनी, सिरोल, झांसी रोड, बेला की बावड़ी, तिघरा रोड और सिकरोदा चौराहा पर पुलिस ने नाके लगाए हैं। यहां बाहर से आने वाली गाड़ियों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। गाड़ियों की चेकिंग करने के बाद ही इन्हें आगे जाने दिया जा रहा है।

  • शहर के अंदर शुक्रवार शाम से चेकिंग शुरू हो गई। शहर में हर चौराहे पर पुलिस का चेकिंग प्वाइंट है। 13 जगह फिक्स पिकेट लगाए गए हैं। संदिग्ध वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की जा रही है।
  • बाहर से आए लोगों से पूछताछ

    शहर के होटल, लाज और धर्मशालाओं में जो लोग बाहर के रुके हुए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। शहर में आने का कारण पूछा गया। सभी की एंट्री करने के निर्देश होटल संचालकों को दिए गए हैं।

    आज शराब पीकर गाड़ी चलाई और सार्वजनिक स्थान पर शराब पी तो होगी कार्रवाई: स्वतंत्रता दिवस पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। ब्रीथ-एनालाइजर से चेकिंग होगी।

    यह भी पढ़ें- 15 अगस्त पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे संदेश, शायरी और कविताएं, इन खास शुभकामनाओं से मनाएं स्वतंत्रता दिवस