Indian Railway News: चैत्र नवरात्रि से पहले वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति, एडवांस बुकिंग फुल
Indian Railway News: चैत्र नवरात्रि शुरू होने में अभी एक महीने से अधिक का समय बाकी है, लेकिन ग्वालियर सहित अंचल के श्रद्धालुओं ने अभी से तीर्थ यात्रा ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 02:36:06 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 02:36:42 AM (IST)
Indian Railway News: नवरात्रि से पहले तीर्थ ट्रेनों में लंबी वेटिंग, एडवांस बुकिंग फुल। फाइल फोटोHighLights
- नवरात्रि से पहले ट्रेनों में भारी भीड़
- स्लीपर और एसी में कंफर्म बर्थ नहीं
- दिल्ली-जम्मू रूट भी पूरी तरह फुल
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। चैत्र नवरात्रि में वैष्णो देवी सहित अन्य देवी स्थलों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा करते हैं। इस बार भी लोगों ने एडवांस रिजर्वेशन पीरियड खुलते ही ट्रेनों में टिकट बुक करा लिए। परिणामस्वरूप प्रमुख ट्रेनों में अभी से कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो गया है।
ट्रेनों में नहीं मिल रही कंफर्म सीट
ग्वालियर से वैष्णो देवी, कांगड़ा देवी, ज्वाला देवी और मैहर वाली माता के लिए जाने वाले यात्री महाकौशल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, झेलम एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का उपयोग करते हैं। इन सभी ट्रेनों में स्लीपर और एसी श्रेणी में कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं है।
दिल्ली-जम्मू रूट भी फुल
सबसे ज्यादा वेटिंग वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में है। कई यात्रियों ने दिल्ली से जम्मू के बीच चलने वाली ट्रेनों में विकल्प तलाशा, लेकिन वहां भी कंफर्म सीट नहीं मिल रही। अधिकांश ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति बन चुकी है।
तत्काल और VIP कोटे पर नजर
लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण अब यात्रियों के पास तत्काल टिकट का ही सहारा बचा है। कुछ यात्री इमरजेंसी और वीआइपी कोटे से टिकट की जुगाड़ में भी लगे हुए हैं। रेलवे स्टेशन पर इन दिनों तीर्थ यात्रियों की पूछताछ बढ़ गई है।