• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

JAH में पार्किंग शुल्क का खेल, 20 की जगह काटी जा रही 50 की रसीद; कार्रवाई के बाद भी जारी वसूली

ग्वालियर के जेएएच में निर्धारित 20 रुपये के बजाय कार पार्किंग के 50 रुपये वसूलने की शिकायत सामने आई। जुर्माने और नोटिस के बावजूद वसूली जारी रहने का आर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 12:17:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 12:17:01 PM (IST)
JAH में पार्किंग शुल्क का खेल, 20 की जगह काटी जा रही 50 की रसीद; कार्रवाई के बाद भी जारी वसूली
JAH में पार्किंग शुल्क का खेल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जेएएच में कार पार्किंग का निर्धारित शुल्क 20 रुपये है।
  2. वाहन चालकों से कथित तौर पर 50 रुपये वसूले जा रहे।
  3. स्टिंग के बाद पार्किंग ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: जया आरोग्य अस्पताल समूह में मरीजों के स्वजन से पार्किंग शुल्क के नाम पर निर्धारित राशि से अधिक वसूली का मामला प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। चार पहिया वाहन के लिए निर्धारित पार्किंग शुल्क 20 रुपये है, लेकिन वाहन चालकों से खुलेआम 50 रुपये वसूले जा रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि अधिक शुल्क वसूली की शिकायतें सामने आने, सहायक अधीक्षक द्वारा स्टिंग किए जाने और ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब डीन डा. आरकेएस धाकड़ और अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना के संज्ञान में मामला है तो फिर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली रोकने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा।


स्टिंग हुआ, फिर भी नहीं थमी वसूली

  • अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था की जांच के दौरान सहायक अधीक्षक डा. एमएल माहौर ने स्टिंग कर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने की स्थिति सामने लाई थी। इसके बाद पार्किंग ठेकेदार फर्म वैष्णवी इंफ्राटेक पर जुर्माना लगाया गया और नोटिस भी जारी किए गए।
  • इसके बावजूद मरीजों के परिजन का आरोप है कि प्रवेश के समय चार पहिया वाहन से 50 रुपये लिए जा रहे हैं और इसकी रसीद भी दी जा रही है। मरीज के स्वजन भरत परिहार बैराड़ ने बताया कि बुधवार को वह कार से जेएएच पहुंचे जहां पार्किंग पर पचास रुपये की रसीद काटी गई।

शुल्क लेते हैं, सुरक्षा की जिम्मेदारी से झाड़ लेते हैं पल्ला

पार्किंग रसीद पर वाहन आनर्स रिस्क पर खड़ा होने का उल्लेख रहता है यानी वाहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी वाहन मालिक की बताई जाती है। स्वजन का सवाल है कि पार्किंग के लिए शुल्क लिया जा रहा है तो वाहन की सुरक्षा को लेकर संचालक की जवाबदेही क्यों तय नहीं है?

अब अंतिम नोटिस के बाद ठेका निरस्त करने की तैयारी

प्रबंधन का कहना है कि ठेकेदार को अंतिम नोटिस जारी किया जा चुका है। निविदा शर्तों का पालन नहीं होने पर ठेका निरस्त करने, धरोहर राशि राजसात करने और फर्म को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि जब तक यह कार्रवाई जमीन पर नहीं उतरती, तब तक निर्धारित 20 रुपये की जगह 50 रुपये की वसूली का आरोप अस्पताल प्रबंधन की निगरानी और जवाबदेही पर सवाल खड़े करता रहेगा।

कार की रसीद काटता पार्किंग कर्मचारी

शिकायतों के बाद पार्किंग ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जा चुका है। साथ ही लीगल नोटिस जारी किया गया। अब ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. मनीष चतुर्वेदी, प्रवक्ता, जेएएच।

यह भी पढ़ें- '7 माह के गर्भ के समापन को HC की मंजूरी': सगे भाई का शिकार हुई 13 वर्षीय किशोरी, विदिशा मेडिकल कॉलेज में होगा गर्भपात

एक ही दिन में दो बार शुल्क लेने की शिकायत

मरीजों के स्वजन का आरोप है कि इलाज के दौरान अस्पताल के एक परिसर से दूसरे परिसर में जाने पर कई बार दोबारा पार्किंग पर्ची काटकर शुल्क लिया जाता है। उनका कहना है कि आरएफआइडी आधारित व्यवस्था लागू होने से वाहन की एंट्री दर्ज की जा सकती है और एक ही वाहन से बार-बार शुल्क लेने की स्थिति से बचा जा सकता है।

डीन-अधीक्षक की निगरानी पर सवाल

जीआरएमसी डीन डॉ. धाकड़ और जेएएच अधीक्षक डा. सक्सेना को पार्किंग शुल्क की अनियमितता की जानकारी होने के बावजूद यदि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की वसूली जारी है तो अस्पताल की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। कार्रवाई के नाम पर नोटिस और जुर्माना तो हुआ, लेकिन उसका असर पार्किंग स्थल पर दिखाई नहीं दे रहा।

यह भी पढ़ें- एमपी के अभ्यर्थियों का सफर होगा आसान! सागर भर्ती रैली के लिए रेलवे की सौगात, अक्टूबर में चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें