जन्माष्टमी पर रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनें, झांसी-मथुरा के बीच चार स्पेशल ट्रेनें, ग्वालियर-दतिया-मुरैना यात्रियों को फायदा मिलेगा
जन्माष्टमी पर यात्रियों की सुविधा के लिए झांसी-मथुरा के बीच चार अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी का ग्वालियर तक अस्थाय...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 08:54:40 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 08:54:40 AM (IST)
जन्माष्टमी पर रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनें। (एआई जनरेटेड)HighLights
- झांसी-मथुरा के बीच जन्माष्टमी पर चार विशेष ट्रेनें चलेंगी।
- विशेष ट्रेनों में केवल अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
- ग्वालियर, डबरा, दतिया, मुरैना यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। रेलवे की ओर से जन्माष्टमी के पर्व को ध्यान में रखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा के बीच आज से अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का फायदा ग्वालियर, डबरा, दतिया, मुरैना और धौलपुर के यात्रियों को मिलेगा। दोनों ट्रेनों में केवल अनारक्षित श्रेणी के कोच होंगे, इसलिए श्रद्धालु सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे।
तीन और चार सितंबर को चलेगी यह ट्रेन
- ट्रेन क्रमांक 01825 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मथुरा अनारक्षित विशेष ट्रेन तीन सितंबर को शाम 7:20 बजे झांसी से रवाना होगी। ट्रेन ग्वालियर में रात 9:15 से 9:20 बजे तक रुकेगी। इसके बाद ट्रेन रात 12:25 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
- वापसी में ट्रेन क्रमांक 01826 चार सितंबर को मथुरा से सुबह 5:30 बजे चलेगी। यह आगरा कैंट, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, डबरा और दतिया होते हुए सुबह 11:15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। ग्वालियर में इसका ठहराव 8:30 से 8:35 बजे रहेगा।
दोपहर और शाम के समय का शेड्यूल
- इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक 01827 चार सितंबर को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से सुबह 11:45 बजे रवाना होगी और ग्वालियर में दोपहर 1:25 से 1:30 बजे तक रुकेगी। ये ट्रेन शाम 5:10 बजे मथुरा पहुंचेगी।
- वापसी में ट्रेन क्रमांक 01828 मथुरा से शाम 7:30 बजे रवाना होकर रात्रि 10:35 से 10:40 बजे ग्वालियर व रात एक बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। दोनों विशेष ट्रेनों में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 10 सामान्य श्रेणी और 2 सेकेंड सिटिंग के अनारक्षित कोच शामिल होंगे।
नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी का ग्वालियर तक विस्तार
- इसके अलावा रेलवे ने अतिरिक्त यात्री दबाव को संभालने के लिए नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी का तीन से आठ सितंबर तक ग्वालियर तक विस्तार किया है। ट्रेन क्रमांक 14212 नई दिल्ली से शाम 5:40 बजे चलकर आगरा, धौलपुर और मुरैना होते हुए अगले दिन रात 1:10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।