• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • जन्‍माष्‍टमी
  • गणेशोत्‍सव
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में छह महीने से लापता लड्डू-गोपाल... IG ने बनाई SIT, पुलिस ने खूब तलाशा, फिर भी नहीं मिले; जन्माष्टमी पर विजया को अपने कान्हा का इंतजार

ग्वालियर में जन्माष्टमी के उल्लास के बीच विजया शर्मा अपने लापता लड्डू-गोपाल को याद कर रही हैं।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 09:30:21 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 09:30:21 AM (IST)
ग्वालियर में छह महीने से लापता लड्डू-गोपाल... IG ने बनाई SIT, पुलिस ने खूब तलाशा, फिर भी नहीं मिले; जन्माष्टमी पर विजया को अपने कान्हा का इंतजार
SIT भी नहीं खोज सकी लड्डू-गोपाल, छह महीने से कान्हा की राह देख रही विजया

HighLights

  1. तत्कालीन आइजी अरविंद सक्सैना ने एसआइटी बनाई थी
  2. जन्माष्टमी पर विजया ने कान्हा के लौटने की आस जताई
  3. SIT भी अब तक कान्हा का सुराग नहीं खोज सकी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। घरों और मंदिरों में बाल-गोपाल के जन्मोत्सव की धूम है। ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की’ के जयकारे गूंजने वाले हैं। लेकिन ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित अल्कापुरी इलाके में एक घर ऐसा भी है, जहां जन्माष्टमी की खुशी के बीच छह महीने पुराने बिछोह का दर्द है। विजया शर्मा आज भी अपने लड्डू-गोपाल के लौटने का इंतजार कर रही हैं।

29 जनवरी को बाजार से गुम हुए कान्हा

मामला 29 जनवरी 2026 का है। विजया शर्मा रोज की तरह अपने लड्डू-गोपाल को एक टोकरी में बिठाकर माधोगंज के बाजार में सब्जी लेने गई थीं। बाजार की चहल-पहल के बीच सामान खरीदते समय उनके लड्डू-गोपाल गुम हो गए।

विजया के लिए लड्डू-गोपाल महज धातु की मूर्ति नहीं थे। वह उन्हें घर के छोटे बच्चे की तरह मानती थीं। उन्हें नहलाना, भोग लगाना और सुलाना उनकी रोज की दिनचर्या का हिस्सा था। कान्हा के गायब होने के बाद विजया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


IG ने बनाई SIT, फिर भी नहीं मिला सुराग

कान्हा की तलाश में विजया ने कोई इलाका नहीं छोड़ा। उन्होंने थाने के सैकड़ों चक्कर लगाए और लगातार अपने लड्डू-गोपाल को तलाशती रहीं। उनकी कृष्ण भक्ति और कान्हा से जुड़ाव को देखते हुए तत्कालीन आइजी अरविंद सक्सैना ने एसआइटी भी बनाई थी। छह महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस की एसआइटी लड्डू-गोपाल को खोज नहीं सकी। विजया की तलाश और इंतजार आज भी जारी है।

‘कान्हा, अब तो घर लौट आओ’

जन्माष्टमी पर जब पूरा शहर माखन-मिश्री के भोग और सोहर गीतों में डूबेगा, विजया अपने कान्हा के वस्त्र और झूले को निहारकर भावुक हो जाएंगी। वह कान्हा को अपना भाई बोलती थीं। पहली बार रक्षाबंधन भी उन्हें कान्हा के बिना मनाना पड़ा।

विजया शर्मा ने नईदुनिया से बातचीत में कहा कि अगर कोई उनके कान्हा को ढूंढकर वापस लाता है तो वह उसे इनाम भी देंगी। जन्माष्टमी पर उनकी एक ही आस है- उनके लड्डू-गोपाल वापस घर लौट आएं।